{"_id":"5edf8da58ebc3e42b14e9740","slug":"one-dies-and-two-scorched-due-to-electric-shock-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दो झुलसे
Tue, 09 Jun 2020 06:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Jun 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के काशीराम आवास कॉलोनी के मकान में छत पर पानी की टंकी का पाइप ठीक करने के दौरान ही पाइप बिजली के तार के संपर्क में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसे बचाने गए दो भांजे झुलस गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार की सुबह 9 बजे के करीब हुई है। हादसे के बाद से ही घर में चीख पुकार मची है।
हादसे में गौरव (22) की मौत हो गई जबकि भांजे आदित्य (10) व अंकुश (8) झुलस गए हैं। जानकारी के मुताबिक, तारामंडल रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के ब्लॉक आर के ए एफ 2 में बिहार के मूल निवासी सुभाष परिवार के साथ रहते हैं। छोटा बेटा गौरव वाहन चलाता था।
मंगलवार की सुबह फ्लैट की छत पर पानी की टंकी में लगे लोहे के पाइप की वजह से पानी नहीं आ रहा था। गौरव उसे बनाने चला गया, इसी दौरान पाइप छटक कर बगल से गुजरे 440 बोल्ट के विद्युत तार पर जा गिरा, जिससे करंट आने से गौरव छटपटाने लगा।
विज्ञापन
शोर सुनकर छत पर मौजूद भांजे आदित्य एवं अंकुश उसे बचाने के चक्कर में खुद करंट की चपेट में आ गए। शोर सुनकर घरवाले छत पर गए और किसी तरह से गौरव के हाथ से पाइप छुड़ाया। सूचना पाकर रामगढ़ ताल थाना पुलिस ने झुलसे बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।