फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one died in road accident

हादसे में कोयला व्यापारी की मौत, कुईकोल मोड़ के पास हुआ हादसा

Mon, 29 Jun 2020 09:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
हादसे में कोयला व्यापारी की मौत, कुईकोल मोड़ के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कुईकोल मोड़ के पास सोमवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आधे घंटे के बाद आवागमन चालू हो सका।

ग्राम पंचायत कुईकोल निवासी 56 वर्षीय श्रीराम की मगहर कस्बे में शेरपुर में कोयले की दुकान है। सोमवार की देर शाम दुकान बंद कर वह बाइक से कुईकोल अपने घर जा रहे थे। कुईकोल मोड पर सड़क क्रॉस करते समय गोरखपुर से खलीलाबाद की तरफ जा रही गैस सिलेंडर लदी ट्रक उनको अपने चपेट में ले ली। मौके पर ही श्रीराम की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। जिससे हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। आधे घंटे तक गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रही। सूचना पर चौकी इंचार्ज आनंद कुमार सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे उसके बाद जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed