फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One Died and Five new corona positives found in Gorakhpur

गोरखपुर में मिले 5 कोरोना पॉजिटिव, एक बुजुर्ग की मौत, कुल संक्रमतों की संख्या हुई 308

Sun, 28 Jun 2020 09:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Jun 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
One Died and Five new corona positives found in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती गोला के एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। वहीं, शहर में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज का एक, फातिमा हॉस्पिटल केे 2 कर्मचारी और शहर का रहने वाला एक व्यापारी शामिल है।

विज्ञापन


संक्रमितों में शहर के फातिमा अस्पताल, आवास विकास कॉलोनी, गोला, पिपराइच और पाली के रहने वाले हैं। इसके बाद से जिले में मरीजों की संख्या 308 हो गई है। हालांकि इसमें 195 मरीज ठीक हो चुके हैं। 13 की मौत हुई है। जबकि 100 लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पिपराइच के रमवापुर निवासी एक संक्रमित व्यक्ति के यहां देवरिया से एक 30 महिला रिश्तेदारी में आई थी। जांच के लिए उसका भी नमूना लिया गया था। रविवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा शहर के फातिमा अस्पताल की 25 वर्षीय एक स्टॉफ नर्स भी संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पाली के बड़गो निवासी 31 वर्षीय युवक बीआरडी में लैब टेक्नीशियन है। जबकि गोला के गोपालपुर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति बीआरडी के पैथोलॉजी विभाग में कर्मचारी हैं। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों विभागों में हड़कंप मच गया है।

इनके अलावा शहर के शाहपुर के आवास विकास कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय मिठाई व्यापारी भी संक्रमित पाया गया है। बताया जाता है कि व्यापारी की सिटी मॉल के बगल में दुकान है। वह मिठाई की दुकान इस बीच खोले हुए भी था। ऐसे में आसपास के लोग डरे हुए हैं।

कोरोना से बुजुर्ग की मौत

गोला के भर्रोह निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग दिल्ली से 21 जून को आए थे। वहां वह किसी दुकान पर गार्ड थे। गांव के सरकारी विद्यालय पर उन्हें क्वारंटीन किया गया था। इस बीच तबीयत खराब होने पर उसी दिन उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया।

जहां पर उनका नमूना जांच के लिए लिया गया। 22 जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। रविवार को उनकी मौत हो गई। मौत के बाद कॉलेज प्रशासन ने शव को कोविड-19 के तहत पुलिस की मौजूदगी में परिजनों को सौंप दिया है।  

संक्रमितों के इलाके हुए सील
शहर के फातिमा अस्पताल व आवास विकास कॉलोनी में मिलने वाले संक्रमितों के सभी इलाके सील कर दिए गए हैं। साथ ही सैनिटाइजेशन भी कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक अमला व पुलिस को पॉजिटिव की सूचना मिलते ही फातिमा अस्पताल व शाहपुर पहुंच गए। 250 मीटर परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन तथा 500 मीटर की परिधि क्षेत्र को बफर जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है।

सभी की होगी जांच
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि सील इलाकों में संक्रमितों मिले मरीजों के परिवार की कोरोना जांच कराई जाएगी। उनके संपर्क वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया कि बाहर के भी एक-एक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच होगी, लक्षण दिखने पर उनकी भी कोरोना जांच कराई जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed