{"_id":"5f4a65ed8ebc3e1960391ba8","slug":"one-died-and-46-new-got-corona-positive-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Basti: बस्ती में कोरोना से एक की मौत, 46 नए मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Basti: बस्ती में कोरोना से एक की मौत, 46 नए मिले पॉजिटिव
Sat, 29 Aug 2020 07:57 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Aug 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर तमाम प्रयास के बावजूद न तो मौत थम रही और न ही संक्रमितों की संख्या में कोई ठहराव आ सका है। शनिवार को जिले में बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई 1640 रिपोर्ट में 46 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। अब यह संख्या 2260 हो गई है।
ओपेक चिकित्सालय कैली में एक मौत के बाद कोरोना से मृतकों की संख्या 58 पहुंच गई है। जिले में कुल 338 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 29 मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेजा गया है। अब तक जिले में कुल 1864 लोग निगेटिव हो चुके हैं। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
डीएम ने बताया कि कोरोना के मामले मिलने के बाद 143 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसमें सदर तहसील में 85, हर्रैया में 36, भानपुर में 13 व रुधौली में नौ कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इन क्षेत्रों में आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
अब तक 65346 का नमूना लिया जा चुका है। 64081 लोगों की रिपोर्ट भी आ चुकी है, जिसमें से 61729 निगेटिव पाए जा चुके हैं, जबकि 2260 अब तक पॉजिटिव हैं, इनमें से 1265 के रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार है। प्रशासन के निर्देश पर मेडिकल टीम ने 1706 लोगों का नमूना एकत्रित किया है।
शहर से लेकर गांव तक कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बावजूद इसके सड़क पर वीकेंड लॉकडाउन को छोड़ हर दिन जमकर भीड़ हो रही है। कोरोना प्रोटोकाल को ठेंगा दिखाकर लोग सड़क पर बेधड़क बिना मास्क धूम रहे हैं। सोशल डिस्टेसिंग का भी पालन नहीं हो रहा है।
इन स्थितियों को लेकर प्रशासन ने अब तक 23 हजार लोगों को बिना मास्क पकड़ा ही है। इन से 25 लाख रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है। डीएम ने बताया कि लॉक डाउन में धारा 144 का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत 716 पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। जबकि सार्वजनिक स्थान पर मास्क का प्रयोग न करने पर 23004 लोगों को पकड़ कर 25 लाख रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है।