फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one died and 35 new corona positive got in Sant kabir nagar

संतकबीरनगर में एक संक्रमित की मौत, प्राइवेट डॉक्टर समेत 35 नए मिले पॉजिटिव

Thu, 17 Sep 2020 05:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Sep 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
one died and 35 new corona positive got in Sant kabir nagar
Corona - फोटो : PTI
संतकबीरनगर में बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती संक्रमित वृद्ध की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। जबकि प्राइवेट डॉक्टर समेत 35 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 20 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 2001 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 2351 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 30 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती धनघटा क्षेत्र के रहने वाले एक वृद्ध की कोरोना की वजह से मौत हो गई। वृद्ध को किडनी और हार्ट की बीमारी थी। जिन्हें लोग लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए थे, जहां जांच हुई तो वह कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन


बाद में उन्हें बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि एक प्राइवेट डॉक्टर समेत 35 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 13, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में सात, बघौली बाजार ब्लॉक क्षेत्र में तीन, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में एक, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक, पौली ब्लॉक क्षेत्र में दो, सेमरियावां क्षेत्र में सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अन्य जिले का रहने वाला एक शख्स भी पॉजिटिव मिला है।


पूर्व में पॉजिटिव मिले 20 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2351 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 30 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 241 एक्टिव केस है। 2080 लोग ठीक हो चुके हैं। 2001 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2580 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed