{"_id":"5f4ce79ef71a6b6c6717f782","slug":"one-died-and-23-new-corona-positive-got-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में एक संक्रमित की मौत, डॉक्टर समेत 23 मिले नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में एक संक्रमित की मौत, डॉक्टर समेत 23 मिले नए कोरोना पॉजिटिव
Mon, 31 Aug 2020 05:36 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 Aug 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Corona testing
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर में सोमवार को बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित की मौत हो गई। जबकि डॉक्टर समेत 23 लोगों कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 30 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1517 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 1944 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 21 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि सोमवार को बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती खलीलाबाद क्षेत्र के रहने वाले 52 वर्षीय संक्रमित शख्स की मौत हो गई। शनिवार को शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित शख्स की स्थिति ठीक नहीं होने से उसे कैली अस्पताल रेफर किया गया था,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा डॉक्टर और लैब टेक्निशियन समेत 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में एक, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में एक, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में तीन, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में दस, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में दो, सेमरियावा ब्लॉक क्षेत्र में तीन, पौली और हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में एक- एक लोग पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 30 लोग स्वस्थ्य हुए है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1944 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 21 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 207 लोग एक्टिव है। 1716 लोग ठीक हो चुके है। 1517 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 4402 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो,वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।