{"_id":"604600dd21dd1358d6486508","slug":"one-dead-and-three-injured-after-road-accident-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: दो बाइक की टक्कर, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: दो बाइक की टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
Mon, 08 Mar 2021 04:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Mar 2021 04:18 PM IST
सार
- बस्ती-महुली मार्ग पर टिकवाजोत गांव के सामने हुआ हादसा
- घायलों को भेजा गया अस्पताल, हालत गंभीर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती-महुली मार्ग पर टिकवाजोत के सामने सोमवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के सजहरा निवासी रामशरण उम्र 50 वर्ष व गांव के ही इंद्रेश चौधरी एक बाइक पर सवार होकर बनकटी बाजार से घर जा रहे थे। जैसे ही वह टिकवाजोत के पास पहुंचे। सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक पर सवार चारों लोग छिटक की दूर जा गिरे।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से घायलों को बनकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां रामशरण को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बाकी तीनों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 27 वर्षीय इंद्रेश चौधरी तथा दुबली खुर्द निवासी कोदई उम्र 46 वर्ष तथा सूरज कुमार 22 वर्ष की स्थिति गंभीर बनी हुई है।