{"_id":"5f9bd48a35af5d71175246a2","slug":"one-arrested-for-unauthorized-entry-to-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार रुपये लेकर नेपाल में प्रवेश दिला रहा था शख्स, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार रुपये लेकर नेपाल में प्रवेश दिला रहा था शख्स, गिरफ्तार
Fri, 30 Oct 2020 02:32 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Oct 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के पगडंडी से नेपाल में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कराने के आरोप में नेपाल रूपनदेही जिले की पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कोरोना के कारण भारत नेपाल की सभी सीमाएं सील है। आवाजाही पर रोक लगी है।
उसके बाद भी लोग अनाधिकृत रूप से नेपाल में प्रवेश कर रहे हैं। जिसमें युवक एक हजार रुपए लेकर सरहद पर पहुंचे लोगों को नेपाल में पगडंडियों से प्रवेश दिला रहा था।
गुरुवार की रात करीब दस बजे रूपनदेही जिले की भैरहवा पुलिस सरहद के पगडंडियों पर गस्त कर रही थी। इस दौरान सिद्धार्थ नगरपालिका एक बेलहिया में एक युवक कुछ लोगों को पगडंडियों से लाकर नेपाल में अनाधिकृत रूप से प्रवेश दिला रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रवेश कर रहे लोगों को वापस भारत की तरफ भेज दिया। नेपाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सीमावर्ती क्षेत्र के लोग डर गए हैं। इससे पूर्व अनाधिकृत रूप से सरहद पार पकड़े जाने पर कुछ जुर्माना या कुछ दिनों के लिए क्वारंटीन की प्रकिया से गुजरना पड़ता था।
पुलिस डीएसपी भैरहवा खड़क बहादुर ने बताया कि अजय भारती निवासी मदरा जनपद महराजगंज को एक हजार रुपए लेकर अनाधिकृत रूप से लोगों को नेपाल में प्रवेश दिलाने के आरोप में गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीमा पर एक गिरोह काम कर रहा है, जो रुपए लेकर लोगों को सरहद पार करा रहे हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।