{"_id":"61e51793fa61964002170307","slug":"one-arrested-for-robbing-mobile-phone-to-fulfill-hobby","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शौक पूरा करने के लिए लूटता था राहगीरों का मोबाइल, ऐसे हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शौक पूरा करने के लिए लूटता था राहगीरों का मोबाइल, ऐसे हुआ गिरफ्तार
Mon, 17 Jan 2022 12:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:45 PM IST
सार
कैंट पुलिस ने सात मोबाइल फोन बरामद किया, फरार साथी की तलाश।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में महंगे शौक को पूरा करने के लिए राह चलते लोगों से मोबाइल फोन लूटने के एक आरोपी को कैंट पुलिस ने रविवार को सिंघड़िया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर सात मोबाइल फोन बरामद हुए। उसने अपने एक साथी का नाम भी बताया है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान गुलरिहा के खुटहन दक्षिण निवासी कन्हैया निषाद के रूप में हुई। फरार साथी का नाम उसने जगदीशपुर, गीडा निवासी सफीक उर्फ कोईल बताया है। कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि कन्हैया निषाद सफीक के साथ बाइक पर सवार होकर शिकार की तलाश में निकलते हैं और सड़क पर या भीड़भाड़ वाले बाजार में मोबाइल फोन से बात करने वालों से झपट्टा मारकर लूट लेते हैं।
विज्ञापन
शिकायत के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी। पुलिस उसके साथी की तलाश में लगी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि कन्हैया व फरार सफीक ने कैंट के अलावा रामगढ़ताल, शाहपुर, राजघाट व शहर के अन्य थाना क्षेत्र में इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
लूट के मोबाइल फोन को ये लोग राह चलते लोगों को बेच देते थे और मिले पैसों को आपस में बांट लेते हैं। इसका इस्तेमाल महंगे शौक को पूरा करने में करते थे। दोनों के पिता मजदूरी करते हैं।