फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One and a half year old son kidnapped after hitting mother with Bolero

Gorakhpur News: बोलेरो से मां को टक्कर मारकर डेढ़ वर्षीय बेटे का अपहरण

Sun, 26 Apr 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 26 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
One and a half year old son kidnapped after hitting mother with Bolero
गगहा (गोरखपुर)। गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर बाजार में शनिवार शाम अपहरण की सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। तेज रफ्तार बोलेरो सवारों ने पहले एक महिला को टक्कर मारी और फिर उसी दौरान उसकी गोद से डेढ़ वर्षीय मासूम को छीनकर भागने लगे। हालांकि पुलिस की तत्परता, सीसीटीवी फुटेज की मदद और ग्रामीणों के सहयोग से महज 45 मिनट में ही बोलेरो को पकड़ लिया गया। बच्चे को मां के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस बोलेरो में सवार दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों नशे में धुत मिले। आशंका है कि नशे में होने की वजह से आरोपियों ने अपहरण की कोशिश की। सहजनवां निवासी और बोलेरो चालक रीशू पासवान मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस इस मामले में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर अपहरण की वजह तलाश रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गजपुर निवासी रामआशीष यादव की पत्नी सुमन शनिवार शाम करीब छह बजे अपने डेढ़ वर्षीय बेटे अयांश का इलाज कराने गजपुर चौराहे पर गई थीं। वापसी के दौरान वह घर के पास पहुंचीं तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मां और बच्चा दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में सुमन के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि मासूम भी घायल हो गया। इसी दौरान बोलेरो में सवार दो लोगों ने मासूम अयांश को उठाया और वाहन लेकर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर रामआशीष और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें बोलेरो की दिशा, पंजीकरण नंबर और उसकी गतिविधियां स्पष्ट हुईं। जांच में यह भी सामने आया कि वाहन सौहदौरा चौकी की ओर जाता हुआ दिखा। बोलेरो मुंबई में कारोबार कर रहे सुरेंद्र साहनी के नाम से पंजीकृत है।
पुलिस टीम ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मोबाइल नंबर के जरिये मालिक से संपर्क किया तो चालक का नाम-पता मिल गया। इसके बाद गगहा पुलिस ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। शहर पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
इसी बीच सौहदौरा चौकी क्षेत्र में ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बोलेरो को घेर लिया। पुलिस टीम और ग्रामीणों को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। वाहन की तलाशी में बच्चा मिल गया। पुलिस ने तत्काल घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा, जिसके बाद उसे उसकी मां को सौंप दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे को हल्की चोटें आई थीं, जबकि मां सुमन के सिर में गहरी चोट पाई गई। उन्हें जिला अस्पतार रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है और दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। दोनों शराब के नशे में धुत मिले। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चालक भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



घटना के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा बच गया और मासूम को सुरक्षित बचा लिया गया।
-दिनेश कुमार पुरी, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed