फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On the first Monday of Sawan, faith of devotees poured into Shiva temples of Gorakhpur, there was a long queue

सावन 2025: पहला सोमवार...गोरक्षनगरी के शिव मंदिरों में उमड़ी आस्था, जलाभिषेक कर रहे श्रद्धालु

Mon, 14 Jul 2025 10:25 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 14 Jul 2025 10:25 AM IST
सार

शहर के कुनराघाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त से ही भगवान भोलेनाथ की आरती कर कपाट खोल दिए गए हैं जिसके बाद से श्रद्धालु पंक्ति में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए हर-हर महादेव व ओम नमः शिवाय के जयकारे लगा रहे हैं, साथ ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।

विज्ञापन
On the first Monday of Sawan, faith of devotees poured into Shiva temples of Gorakhpur, there was a long queue
कुनराघाट स्थित शिव मंंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई से हो चुकी है। आज पहले सोमवार पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी है। हर हर महादेव ओम नमः शिवाय के जयकारों के साथ श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक व पूजा अर्चना कर रहे हैं।

विज्ञापन


शहर के कुनराघाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त से ही भगवान भोलेनाथ की आरती कर कपाट खोल दिए गए हैं जिसके बाद से श्रद्धालु पंक्ति में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए हर-हर महादेव व ओम नमः शिवाय के जयकारे लगा रहे हैं, साथ ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ राजघाट स्थित बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में भी श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को भांग, बेलपत्र, दही, दूध, जल इत्यादि से अभिषेक कर मनोकामना पूर्ति की कामना कर रहे हैं। अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालु व्रत रहकर अपनी आस्था के अनुसार पूजन-अर्चन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सावन सोमवार को लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा रहती है, पूरे दिन पूजन-अर्चन का सिलसिला जारी रहता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed