{"_id":"613f6aee3778950aa07b612b","slug":"old-man-killed-in-road-accident-at-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से स्कूटी सवार वृद्ध की मौत, बहन के घर से लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से स्कूटी सवार वृद्ध की मौत, बहन के घर से लौटते समय हुआ हादसा
Mon, 13 Sep 2021 08:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Sep 2021 08:45 PM IST
सार
बहन के गांव गौरा से स्कूटी से लौट रहे थे तिलकधारी, हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग निकला चालक।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के मगहर कोतवाली क्षेत्र के बनकटवा के पास सोमवार की शाम को ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी सवार वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग पहुंच गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मगहर कोतवाली क्षेत्र के बेलौली निवासी 67 वर्षीय तिलकधारी सोमवार को स्कूटी से अपनी बहन के घर गौरा से लौट रहे थे। अभी वह बनकटवा के निकट पहुंचे ही थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से गुजरी ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद आस-पास के लोग तब तक जुटते, तब तक चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ कर भागने में सफल रहा। सूचना पर मगहर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के दो बेटे व तीन बेटियां हैं। जिसमें एक बेटा और एक बेटी की शादी अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज हरिनारायण दीक्षित ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।