{"_id":"6138e8418ebc3e847a3749b4","slug":"old-man-dead-body-found-in-gorakhpur-under-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: संदिग्ध परिस्थिति में मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: संदिग्ध परिस्थिति में मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका
Wed, 08 Sep 2021 10:13 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:13 PM IST
सार
हरपुर बुदहट इलाके के देवरिया टोला विशुनपुर निवासी रामआसरे (65) के तीन बच्चे हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। इसे से दो अलग रहते हैं। मृतक छह महीने से अपने बड़े बेटे बालकेश के साथ सहजनवा में रहता था। 17 दिसंबर 2020 को उसने अपनी पूरी संपत्ति बालकेश के बेटे दीपक कुमार और राज नाम से दान में रजिस्ट्री कर दी। आरोप है कि जब इसकी जानकारी दूसरे बेटे राकेश और उसकी मां रुमाली देवी को हुई तभी से विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हरपुर बुदहट के देवरिया टोला विशुनपुर में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हरपुर बुदहट इलाके के देवरिया टोला विशुनपुर निवासी रामआसरे (65) के तीन बच्चे हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। इसे से दो अलग रहते हैं। मृतक छह महीने से अपने बड़े बेटे बालकेश के साथ सहजनवा में रहता था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 17 दिसंबर 2020 को उसने अपनी पूरी संपत्ति बालकेश के बेटे दीपक कुमार और राज नाम से दान में रजिस्ट्री कर दी। आरोप है कि जब इसकी जानकारी दूसरे बेटे राकेश और उसकी मां रुमाली देवी को हुई तभी से विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
इस बीच मंगलवार की देर रात बड़ा बेटा बालकेश पिता का शव सहजनवा से लेकर घर पहुंचा और बताया कि पिता की मौत हो गई है। जैसे ही छोटे बेटे राकेश को पिता की मौत की जानकारी हुई तो उसने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।