फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   old man dead body found in gorakhpur under suspicious circumstances

गोरखपुर: संदिग्ध परिस्थिति में मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका

Wed, 08 Sep 2021 10:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 08 Sep 2021 10:13 PM IST
सार

हरपुर बुदहट इलाके के देवरिया टोला विशुनपुर निवासी रामआसरे (65) के तीन बच्चे हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। इसे से दो अलग रहते हैं। मृतक छह महीने से अपने बड़े बेटे बालकेश के साथ सहजनवा में रहता था। 17 दिसंबर 2020 को उसने अपनी पूरी संपत्ति बालकेश के बेटे दीपक कुमार और राज नाम से दान में रजिस्ट्री कर दी। आरोप है कि जब इसकी जानकारी दूसरे बेटे राकेश और उसकी मां रुमाली देवी को हुई तभी से विवाद शुरू हो गया।

विज्ञापन
old man dead body found in gorakhpur under suspicious circumstances
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हरपुर बुदहट के देवरिया टोला विशुनपुर में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हरपुर बुदहट इलाके के देवरिया टोला विशुनपुर निवासी रामआसरे (65) के तीन बच्चे हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। इसे से दो अलग रहते हैं। मृतक छह महीने से अपने बड़े बेटे बालकेश के साथ सहजनवा में रहता था। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 17 दिसंबर 2020 को उसने अपनी पूरी संपत्ति बालकेश के बेटे दीपक कुमार और राज नाम से दान में रजिस्ट्री कर दी। आरोप है कि जब इसकी जानकारी दूसरे बेटे राकेश और उसकी मां रुमाली देवी को हुई तभी से विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार की देर रात बड़ा बेटा बालकेश पिता का शव सहजनवा से लेकर घर पहुंचा और बताया कि पिता की मौत हो गई है। जैसे ही छोटे बेटे राकेश को पिता की मौत की जानकारी हुई तो उसने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed