फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Officers and employees making recovery from vehicles are on intelligence radar

Gorakhpur News: वाहनों से वसूली करने वाले अधिकारी-कर्मचारी खुफिया रडार पर

Sat, 22 Jun 2024 04:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Officers and employees making recovery from vehicles are on intelligence radar
अब ओवरलोड वाहनों को अवैध रूप से चलवाकर वसूली करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की धरपकड़ होगी। ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों पर खुफिया विभाग की नजर है। स्थानीय खुफिया विंग इस पर काम करेगी। इसमें संलिप्त लोगों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद उनकी धरपकड़ करने के साथ कार्रवाई करेगी। शिकायत मिलने के बाद शासन ने इसे संज्ञान में लिया और जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


ओवरलोड वाहनों से जहां सड़क हादसे होते हैं। वहीं, दूसरी ओर से सड़क पर क्षमता से अधिक बोझ पड़ने से समय से पहले खराब होती हैं। इसलिए शासन ओवर लोडिंग वाले वाहनों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, लेकिन मोटी कमाई के लिए कुछ अधिकारी और कर्मचारी बेधड़क ओवर लोड वाहनों को चलवाते हैं। वह कार्रवाई करने के बजाय खुद इस कार्य में लिप्त हैं। ऐसा शासन के संज्ञान में आया है।
विज्ञापन

इसको संज्ञान में लेकर मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र ने सभी कमिश्नर व डीएम समेत पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एलआईयू के माध्यम से अवैध वसूली में लिप्त अधिकारियों की सूचना एकत्रित करें और इसकी सूचना तत्काल शासन व परिवहन आयुक्त को उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। यह भी निर्देश दिए हैं कि कुछ अराजक तत्व विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के सहयोग से सूचना लीक कर ओवरलोड वाहनों के चालकों को दे देते हैं। ऐसी स्थिति में गठित टास्क फोर्स अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाए। साथ ही ओवरलोडिंग रोकने की कार्रवाई की सूचना हर पखवाड़े शासन को उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर माह इतनी कार्रवाई का दावा

एआरटीओ विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हर माह औसतन 30 वाहनों का ओवरलोडिंग में चालान किया जाता है। इसमें गिट्टी, मोरंग, अनाज लदे वाहन शामिल हैं। शुक्रवार को ओवरलोड मिलने पर 16 वाहनों का चालान किया गया है।

लगातार ओवरलोड चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। शासन की ओर से पत्र आया है। शासन के दिशा- निर्देशों का पालन किया जाएगा।

-सुरेश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed