फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Obtained information regarding the proposed construction of the commercial complex.

Gorakhpur News: काॅमर्शियल कॉम्प्लेक्स के प्रस्तावित निर्माण की ली जानकारी

Sun, 30 Aug 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 30 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Obtained information regarding the proposed construction of the commercial complex.
गोरखपुर। वार्ड संख्या 30 गुलरिहा थाना के पीछे एंटरटेनमेंट जोन से लैस कामर्शियल और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। नगर आयुक्त अजय जैन ने शनिवार सुबह सात बजे निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित निर्माण की ड्राइंग और फ्लोर प्लान की जानकारी ली। मौके पर बेसमेंट और बाउंड्रीवाल का निर्माण चल रहा था।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस यूनिट-19 के परियोजना प्रबंधक लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि परिसर में बेसमेंट के साथ पांच मंजिला भवन बनाया जाएगा। बेसमेंट में 40 कार और 50 बाइक खड़ी करने की व्यवस्था होगी। भवन के प्रत्येक तल पर एक हॉल बनाया जाएगा। इसके अलावा आठ दुकानों का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएंडएस ने निर्माण कार्य 10 जुलाई 2026 से शुरू कराया है। नौ जुलाई 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर आयुक्त ने निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed