{"_id":"5e162a428ebc3e87e433177b","slug":"obscenity-with-three-year-girl-gorakhpur-city-news-gkp336466415","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: तीन साल की बच्ची से अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: तीन साल की बच्ची से अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज
Thu, 09 Jan 2020 10:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गुलरिहा (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गुलरिहा (गोरखपुर)।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
child rape
गुलरिहा इलाके के एक गांव में किशोर पर तीन साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। आरोप है कि बच्ची के परिवार के सदस्य उलाहना देने गए तो आरोपी के घरवालों ने उन्हें मारपीट दिया। आरोपित किशोर के परिवार के लोगों ने पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप लगाकर बच्ची के परिवार के सदस्यों पर केस दर्ज कराया है। बच्ची के पिता ने पुलिस अधिकारियों से फरियाद की तो उसकी तहरीर पर केस दर्ज किया गया।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव की एक महिला का आरोप है कि वहीं के एक परिवार के किशोर ने उसकी मासूम बेटी के साथ अश्लील हरकत की है। पुलिस को पुरानी रंजिश में मारपीट की जानकारी मिली थी। आरोपी किशोर और उसके परिवार के सदस्यों पर केस नहीं दर्ज किए जाने पर महिला के पति ने पुलिस अधिकारियों से एसओ की शिकायत की।
उसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। किशोर के परिवार के सदस्यों का कहना है कि पुरानी रंजिश में मंगलवार को मारपीट हुई थी। उसका केस दर्ज कराने पर उनके घर के किशोर पर अश्लील हरकत करने और मारपीट का आरोप लगाया गया। इंस्पेक्टर मनोज राय का कहना है कि दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में रिश्तेदार पर केस दर्ज
झंगहा में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले मेें पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर किया। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। आरोप है कि बीते दो जनवरी को इलाके के एक गांव की किशोरी को अकेला पाकर रिश्तेदारी के युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने परिवारवालों के घर आने पर उन्हें पूरी बात बताई। परिजन थाने पर बीते तीन जनवरी को तहरीर लेकर गए। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो परिवार के लोगों ने मंगलवार को चौरीचौरा तहसील जाकर अधिकारियों से फरियाद की। सीओ रचना मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजा गया
गुलरिहा। पुलिस ने बुधवार की सुबह दुष्कर्म के आरोपित व महराजगंज के मंसूरगंज निवासी दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज टैंपो स्टैंड के पास से पकड़ा। वह काफी दिनों से फरार था। बुधवार को भी वह भागने की फिराक में वाहन पकड़ने के इंतजार में था। दो माह पूर्व एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था।