फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NTA will conduct entrance exam in three universities including MMMUT Gorakhpur

एनटीए कराएगी एमएमएमयूटी समेत तीन विवि में प्रवेश परीक्षा, 30 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

Sun, 04 Apr 2021 02:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 04 Apr 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
NTA will conduct entrance exam in three universities including MMMUT Gorakhpur
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमएमएमयूटी) में स्नातक व परास्नातक की प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। छात्र 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। पहली बार प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को मिली है। एनटीए ने एमएमएमयूटी के साथ ही लखनऊ की एकेटीयू और कानपुर की एचबीटीयू में भी प्रवेश के लिए आवेदन मांगा है।  
विज्ञापन


एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने शनिवार को मीडिया को बताया कि विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया को व्यापक स्वरूप देने के लिए एनटीए के माध्यम से प्रवेश देने का फैसला लिया है। पिछले साल इस संबंध में एनटीए को प्रस्ताव भेजा गया था, जो इस साल मंजूर हो गया है। विवि प्रशासन अब सिर्फ पीएचडी में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। पीएचडी में प्रवेश परीक्षा का आयोजन जुलाई के पहले हफ्ते में प्रस्तावित है। विश्वविद्यालय में बीटेक की 1035 सीटें हैं। इन पर प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के जरिए होगा। इस परीक्षा का आयोजन भी एनटीए ही करता है।
विज्ञापन

 
परास्नातक में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन  
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में बीबीए, बीफॉर्मा, एमबीए, एमसीए, एमएससी (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ) के साथ ही एमटेक के एक दर्जन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन जारी किया गया है। इनमें प्रवेश यूपी कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (यूपीसेट) के जरिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

कुलपति ने बताया कि एमएमएमयूटी के अलावा लखनऊ की डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) और कानपुर की हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में प्रवेश के लिए आवेदन जारी किया है। आवेदन ऑनलाइन होगा। यह आवेदन एनटीए की वेबसाइट पर किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।
 
एक फार्म से तीन विश्वविद्यालयों में कर सकते हैं आवेदन
कुलपति ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुल्क में भी रियायत दी गई है। सामान्य और ओबीसी छात्रों को 1300 रुपये आवेदन शुल्क देने होंगे। एससी, एसटी व छात्राओं को 650 रुपये देने होंगे। एक फॉर्म से तीनों विश्वविद्यालय में आवेदन हो सकेगा। इससे पहले छात्रों को अलग-अलग आवेदन करना पड़ता था। सिर्फ एमएमयूटी में प्रवेश के लिए 1500 रुपये शुल्क जमा करना पड़ता था। इस बार एनटीए से आयोजित परीक्षा में छात्रों को काफी सहूलियत मिली है। मेरिट के आधार तीनों यूनिवर्सिटी में छात्र प्रवेश ले सकते हैं।
 
18 मई को देश के 61 शहरों में होगी परीक्षा
कुलपति ने बताया कि यूपीसेट की परीक्षा 18 मई को होगी। इसके लिए देश के 61 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इसका विवरण यूपीसेट की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है। देश के दूसरे प्रांतों के 20 शहरों में सेंटर बनाए जाएंगे। प्रदेश के 41 शहरों में सेंटर बनाने की तैयारी है।

गेट क्वालिफाइड छात्रों को मिलेगी वरीयता

कुलपति ने बताया कि एमटेक में स्पेशलाइजेशन में गेट क्वालिफाइड छात्रों को प्रथम वरीयता दी जाएगी। ऐसे छात्रों को यूपीसेट में शामिल होने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रथम वरीयता में प्रवेश दिया जाएगा। बची सीटों पर यूपीसेट के जरिए प्रवेश होगा।
 
यूपी में पहली बार बीफॉर्मा कोर्स
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में बीफॉर्मा का कोर्स इस वर्ष से शुरू किया जा रहा है। बीफॉर्मा में 60 सीटें हैं। एनटीए ही प्रवेश की परीक्षा लेगी। बीफॉर्मा संचालित करने वाला एमएमएमयूटी प्रदेश का पहला राज्य या तकनीकी विश्वविद्यालय है। एमएमएमयूटी के अलावा अभी कहीं भी सरकारी विवि में बीफॉर्मा के कोर्स नहीं शुरू किए गए हैं।
 
बीटेक (बैचलर ऑफ टेक्नालॉजी)                     सीटें
कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग -                         150
केमिकल इंजीनियरिंग          -                            75
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग-                                   150
इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग -          150
मैकेनिकल इंजीनियरिंग-                                    150
इनफार्मेशन टेक्नालॉजी           -                         75
सिविल इंजीनियरिंग-                                        150
कुल सीटें-                                                     1035 (नोट: इसमें 45 सीटें आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए, 90  सीटें दूसरे राज्य के बच्चों के लिए आरक्षित की गई हैं।)
 
बीबीए- 75, बी-फार्मा- 60, एमबीए- 75, एमसीए- 75, एमएससी फिजिक्स- 38, एमएससी केमिस्ट्री-   37, एमएससी मैथ-  38, एम-टेक डिजिटल सिस्टम- 23, एम-टेक कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग- 22, एम-टेक कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन- 22, एम-टेक पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड ड्राइवस-23, एम-टेक हिल एरिया डेवलपमेंट इंजीनियरिंग- 22, एम-टेक इन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग-23, एम-टेक, स्ट्रक्चल इंजीनियरिंग-23, एम-टेक सिस्मिक डिजाइन एंड अर्थक्वेक इंजीनियरिंग-22, एम-टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग- 23, एम-टेक इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी- 22, एम-टेक एनर्जी टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट-22, एम-टेक कंप्यूटर इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग-23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed