{"_id":"5e44e9428ebc3ee5c2635cd2","slug":"now-tte-will-not-transferred-to-other-railway-stations-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूसरे रेलवे स्टेशनों पर नहीं होगा टीटीई का तबादला, फैली थी ये अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे रेलवे स्टेशनों पर नहीं होगा टीटीई का तबादला, फैली थी ये अफवाह
Thu, 13 Feb 2020 11:44 AM IST
vivek shukla
राजन राय, गोरखपुर
राजन राय, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। (File)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब टीटीई का तबादला दूसरे स्टेशनों पर नहीं होगा, बल्कि वे जहां तैनात होंगे वहीं कार्य का स्वरूप बदल जाएगा। मसलन, ट्रेन मैनिंग (ट्रेन में चलने वाले टीटीई) से स्क्वॉड एवं रेड टीम में और रेड टीम से ट्रेन मैनिंग में तैनाती होगी। इससे संबंधित रेलवे बोर्ड का नियम भी है, लेकिन बहुत सारे टीटीई का तबादला इसका उल्लंघन करते हुए किया गया। मामला संज्ञान में आने पर पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी सीसीएम पीएम (उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पैसेंजर एवं मार्केटिंग) धीरेंद्र कुमार ने सभी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक को रेलवे बोर्ड के नियमों के अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
वर्ष 2019 में पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में 219, वाराणसी में 90 तथा इज्जतनगर में 50 से ज्यादा टीटीई का तबादला दूसरे स्टेशनों पर कर दिया गया था। लखनऊ मंडल के 100 से ज्यादा टीटीई ने गोंडा और लखनऊ स्टेशनों पर ज्वाइन भी कर लिया। इसके बाद विरोध शुरू हो गया। इसे देखते हुए तबादला आदेश को स्थगित कर दिया गया। पिछले दिनों एनएफआईआर के जोनल सचिव रमेश मिश्र ने प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को पत्र लिखकर आवधिक स्थानांतरण के संबंध में रेलवे बोर्ड के नियमों का पालन नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया था। यह कहा गया कि नियम विरुद्ध तबादले से टीटीई और उनके परिवार को काफी परेशानी हो रही है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

200 टीटीई के तबादले की चर्चा
इसके बाद 29 जनवरी 2020 को पूर्वोत्तर रेलवे के उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पैसेंजर एंड मार्केटिंग) धीरेंद्र कुमार ने लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक को पत्र लिखकर रेलवे बोर्ड के नियमों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिए हैं। आदेश जारी होने पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय एवं प्रवक्ता एके सिंह ने कहा है कि मंडल स्तर पर इसे तत्काल लागू किया जाए ताकि टीटीई को कार्य करने में सहूलियत मिल सके।
इस वर्ष फिर से तबादले को लेकर मंडल कार्यालयों में सुगबुगाहट शुरू हुई है। लखनऊ और वाराणसी मंडल में 100-100 टीटीई के तबादले की तैयारी है। सूची बनकर तैयार है लेकिन आदेश जारी नहीं हुआ है। हालांकि इसके विरोध में पीआरकेएस आ गया है। पदाधिकारियों का कहना है कि सूची जारी की गई तो आंदोलन शुरू होगा।
एनएफआईआर के जोनल सचिव ने रेलवे बोर्ड की कॉपी के साथ पत्र दिया था। नियमों को देखने के बाद सभी मंडल कार्यालय में इसके पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
धीरेंद्र कुमार, उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीएम)