फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now the heat will haunt you even at night...the temperature has increased by one and a half degrees.

Gorakhpur News: अब रात में भी सताएगी गर्मी...तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोत्तरी

Tue, 23 Apr 2024 06:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Now the heat will haunt you even at night...the temperature has increased by one and a half degrees.
गोरखपुर। मई-जून की गर्मी का ट्रेलर अप्रैल में ही नजर आने लगा है। मौसम विभाग ने 25 अप्रैल तक हीट वेव की आशंका जताई है। ऐसे में अधिकतम तापमान तो 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहने का अनुमान है, जबकि रात का तापमान औसत से अधिक रहने की आशंका है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सोमवार को यह 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रविवार को यह 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन


सख्त धूप की वजह से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। सोमवार को बदली छाने और हवा चलने से राहत जरूर मिली, लेकिन यह तापमान को कम करने में नाकाफी साबित हुआ। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं सोमवार को ये 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं दिन भर बादल और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक हीट वेव चलने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो ह्यूमिडिटी पर मौसम के इस बदले असर का फर्क देखने काे मिल रहा है। 20-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रही ह्यूमिडिटी सोमवार को अधिकतम 45 तक पहुंच गई, जबकि न्यूनतम 15 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।
मौसम वैज्ञानिक जय प्रकाश गुप्ता के अनुसार, मंगलवार से तापमान में और इजाफा हो सकता है। हीट वेव लोगों को परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed