{"_id":"65dcf6a0dacf63a2c50b7abb","slug":"now-the-decision-on-bar-association-president-election-will-be-taken-on-february-4-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-479645-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब चार फरवरी को होगा बार एसोसिएशन अध्यक्ष चुनाव पर फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब चार फरवरी को होगा बार एसोसिएशन अध्यक्ष चुनाव पर फैसला
विज्ञापन
- हाईकोर्ट से मिली अगली तारीख, अध्यक्ष पद प्रत्याशी भानू के आपराधिक केस की हुई है शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट अध्यक्ष पद की मतगणना पर फैसला अब चार मार्च को संभव है। सोमवार को कोर्ट में तारीख पर बहस के बाद ही अगली तारीख कोर्ट ने चार मार्च निर्धारित की है। बार एसोसिएशन के अन्य पदों की मतगणना पूरी हो चुकी है, और विजेता भी घोषित कर दिए गए हैं। मगर, अध्यक्ष कौन होगा, इसका इंतजार करना होगा।
दरअसल बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भानू पांडेय भी उम्मीदवार हैं। उनकी उम्मीदवारी को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता उमापति उपाध्याय ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल कर दी है। उनका आरोप है कि भानू पांडेय पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं, इसलिए वह अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए नियमानुसार योग्य नहीं हैं। इसे लेकर हाईकोर्ट ने अध्यक्ष पद की मतगणना पर रोक लगा दी और 26 फरवरी की तारीख दी थी, लेकिन सोमवार को भी इस पर फैसला नहीं हो सका, और अब चार मार्च की तारीख कोर्ट में तय की गई है।