फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now Maniram will also become an ideal station

खुशखबर: अब मानीराम भी बनेगा आदर्श स्टेशन, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Thu, 10 Feb 2022 03:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Feb 2022 03:09 PM IST
सार

आदर्श स्टेशन की श्रेणी में गोरखपुर-बस्ती मंडल के 10 रेलवे स्टेशन, एनईआर में 53 स्टेशन हैं चिह्नित, 48 जगहों पर काम पूरा।

विज्ञापन
Now Maniram will also become an ideal station
मानीराम स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अब छोटे रेलवे स्टेशन भी आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित किए जा रहे हैं। इस बार मानीराम स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाने के लिए चुना गया है। यहां यात्रियों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए रेल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जिन स्टेशनों को आदर्श स्टेशन की श्रेणी में चुना गया है, वहां यात्रियों के लिए वेटिंग हॉल, अत्याधुनिक टॉयलेट, लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियां, बैठने के लिए बेंच, शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था की जानी है। पूर्वोत्तर रेलवे में कुल 53 रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


इसमें 48 स्टेशनों पर ज्यादातर काम कराए जा चुके हैं। शेष बचे काम के लिए बजट में इंतजाम किया गया है। मानीराम स्टेशन पर पहले चरण में फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण होगा। एफओबी बनने से एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आना-जाना आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर-बस्ती के आदर्श स्टेशन

गोरखपुर, देवरिया सदर, चौरीचौरा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, खलीलाबाद, बढ़नी, मगहर, नौतनवां, मानीराम।

एनईआर में मंडलवार आदर्श स्टेशन

  मंडल       संख्या
इज्जतनगर     07
लखनऊ       23
वाराणसी       23


ये सुविधाएं होंगी

लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियां, अत्याधुनिक शौचालय, विश्रामालय, बैठने के लिए ज्यादा बेंच और कुर्सियां, पेयजल, वाहनों के आवागमन की सुविधा आदि।


पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बेहतर यात्रा सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे प्रतिबद्ध है। पूर्वोत्तर रेलवे पर कुल 53 रेलवे स्टेशन, आदर्श स्टेशन के रूप में चिह्नित किए गए हैं। 48 रेलवे स्टेशनों पर आदर्श स्टेशन के अनुरूप सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। शेष पांच स्टेशनों पर भी कार्य प्रगति पर है, जिसे निर्धारित समय पर पूर्ण कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed