फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now Gorakhpur Police will question the Vice Chancellor of JS University (Private) in the fake doctor degree ca

डॉक्टर फर्जी डिग्री प्रकरण: व्हाट्सएप चैट से मिले सुराग... इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति से होगी पूछताछ

Tue, 18 Mar 2025 01:37 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 18 Mar 2025 01:37 PM IST
सार

राजस्थान के जयपुर में फर्जी डिग्री का मामला सामने आने पर साक्ष्य मिलते ही सात मार्च को वहां की एसओजी ने जेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुकेश यादव को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। गोरखपुर जिले में भी पीएचसी के डॉक्टर के पास से चार फर्जी डिग्रियां मिली हैं।

विज्ञापन
Now Gorakhpur Police will question the Vice Chancellor of JS University (Private) in the fake doctor degree ca
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मेडिकल की फर्जी डिग्री प्रकरण की जांच के दायरे में फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित जेएस विश्वविद्यालय (निजी) के कुलाधिपति सुकेश यादव भी है। सुकेश और डॉक्टर राजेश की व्हाट्सएप चैट के सुराग हाथ लगने के बाद सुकेश से पूछताछ करने की तैयारी है। जल्द ही उससे पूछताछ होनी है। फिलहाल वह फर्जी डिग्री के एक अन्य मामले में ही राजस्थान की जेल में बंद है।
विज्ञापन


दरअसल, खोराबार पीएचसी के डॉ. राजेश कुमार से कुलाधिपति सुकेश की बातचीत के कुछ साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं। इसे पुख्ता करने के लिए डॉक्टर के मोबाइल से मिले रिकॉर्ड फिर से खंगाले जा रहे हैं। एसपी सिटी के मुताबिक, बहुत जल्द ही एक टीम पूछताछ करने जा सकती है।
विज्ञापन


राजस्थान के जयपुर में फर्जी डिग्री का मामला सामने आने पर साक्ष्य मिलते ही सात मार्च को वहां की एसओजी ने जेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुकेश यादव को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर जिले में भी पीएचसी के डॉक्टर के पास से चार फर्जी डिग्रियां मिली हैं। इसका सत्यापन भी विश्वविद्यालय जाकर पुलिस ने करा लिया है। विश्वविद्यालय ने भी माना है कि चारों डिग्रियां फर्जी हैं। इसके बाद से ही पुलिस फर्जी डिग्री बनाने वाले का पता लगा रही थी।

इस बीच कुलाधिपति के पकड़े जाने के बाद, इस बात की पुष्टि हो गई है कि फर्जी डिग्री भी यहीं बन रही थी। अब जिले की खोराबार पुलिस बहुत जल्द मामले में कुलाधिपति से पूछताछ कर सकती है।

खोराबार थाने में शिकायत के बाद 24 फरवरी को पीएचसी के डॉ. राजेश कुमार व उसके साथी संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना के पठान टोला निवासी सुशील कुमार चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके पास से मेडिकल की 21 डिग्रियां मिली थीं। इसमें चार जेएस विश्वविद्यालय की थी।


यहां के नाम पर मिली 21 डिग्री

- राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस कर्नाटक यूनिवर्सिटी
- आयुर्वेदिक तथा युनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड

- ओपीजेएस यूनिवर्सिटी चुरू, राजस्थान
- उत्तर प्रदेश फार्मेसी कांउसिल

- आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी
- जेएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद

- आयुष एंड हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी ऑफ छत्तीसगढ़
- आईएफटीएम यूनिवर्सिटी मुरादाबाद
- चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ

फर्जी डिग्री का सत्यापन कराया जा रहा है। जेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति समेत अन्य को फर्जी डिग्री के मामले में जयपुर एसओजी ने गिरफ्तार किया है। फर्जी डिग्री मामले में जिले की पुलिस टीम भी पूछताछ करने जा सकती है: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed