फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now even seventy-year-olds can do Hajj

खुशखबर: अब सत्तर साल के बुजुर्ग भी कर सकेंगे हज, जानिए कब से कर सकेंगे आवेदन

Fri, 14 Jan 2022 06:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Jan 2022 06:10 PM IST
सार

अभी तक शहर से करीब तीन सौ आवेदन किए गए, इनमें से आठ आवेदक पैंसठ वर्ष से अधिक आयु वाले।

विज्ञापन
Now even seventy-year-olds can do Hajj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हज की तमन्ना रखने वाले साठ वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग इस बार मक्का शरीफ और मदीने में रसूल पाक का दर देख सकेंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस हज के लिए 70 वर्ष तक के बुजुर्गों को आवेदन करने की स्वीकृति दी है। हालाकि, 2022 हज यात्रा के लिए अंतिम निर्णय सऊदी अरब सरकार करेगी।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के मद्देनजर वर्ष 2021 में सऊदी अरब सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरुषों के लिए हज यात्रा प्रतिबंधित कर दी थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोरोना के केस नहीं थमने पर अंतिम समय में विदेशियों के लिए हज प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब सऊदी अरब सरकार ने 2022 के लिए सभी देशों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


हज कमेटी ऑफ इंडिया ने वर्ष 2022 के आवेदन के लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 निर्धारित की है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार अभी तक मंडल से करीब दो सौ लोगों ने हज के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें 12 आवेदक 65-70 आयु वर्ग के बीच के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि 31 जनवरी के बाद मंडल के कुल आजमीने हज की संख्या ज्ञात हो सकेगी। जिन आजमीने हज के आवेदन स्वीकार होंगे उन्हें शुल्क जमा करवाने के लिए सूचना भेजी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed