{"_id":"65a0d7560201601674079381","slug":"now-employed-80-accountants-made-five-thousand-income-residence-certificates-in-a-day-2024-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब लगाए 80 लेखपाल, एक दिन में बने पांच हजार आय-निवास प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब लगाए 80 लेखपाल, एक दिन में बने पांच हजार आय-निवास प्रमाणपत्र
Fri, 12 Jan 2024 11:38 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Jan 2024 11:38 AM IST
सार
आय और जाति प्रमाणपत्र के लिए पांच जनवरी तक किए आवेदनों को लेखपाल के पास रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। लेखपाल की रिपोर्ट लगने के बाद उसे जारी कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को 2249 आय प्रमाणपत्र और 3181 निवास प्रमाणपत्र जारी किए गए।
विज्ञापन
गोरखपुर सदर तहसील।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र के लिए लंबित आवेदनों के निस्तारण में प्रशासन की ओर से तेजी लाई गई है। सदर तहसील में बृहस्पतिवार को 80 लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई। इसका असर भी हुआ। शाम तक एक दिन में ही पांच हजार से अधिक आय व निवास प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। अभी भी करीब 24 हजार आवेदन लंबित हैं। उधर, सर्वर के ठीक से काम नहीं करने के चलते जाति प्रमाणपत्र के आवेदनों को निस्तारित करने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
सदर तहसील में ई-डिस्टि्रक्ट पोर्टल के सर्वर में दिक्कतें आने से आय-जाति व निवास प्रमाणपत्र के करीब 28 हजार मामले लंबित थे। अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र मिलने में 15 से 20 दिनों का समय लग रहा था। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो अफसरों ने इसका संज्ञान लिया। लेखपालों ने आवेदकों को फोन कर दस्तावेजों का सत्यापन किया। तहसील पर अब देर रात तक प्रमाणपत्रों के आवेदनों को निस्तारित की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
आय और जाति प्रमाणपत्र के लिए पांच जनवरी तक किए आवेदनों को लेखपाल के पास रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। लेखपाल की रिपोर्ट लगने के बाद उसे जारी कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को 2249 आय प्रमाणपत्र और 3181 निवास प्रमाणपत्र जारी किए गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: कल से गोरखनाथ मंदिर की ओर नहीं जाएंगे वाहन, यहां देखें रूट डायवर्जन
जाति प्रमाणपत्र के आवेदनों के निस्तारण में सर्वर बना बाधा
सदर तहसील में आय और निवास के आवेदनों का निस्तारण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, लेकिन जाति प्रमाणपत्र के लिए सर्वर डाउन होने से दिक्कतें आ रही हैं। यूपी पुलिस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को जाति प्रमाणपत्र की जरूरत है। इसके लिए वे तहसील में आवेदन कर रहे हैं, दूसरी तरफ सर्वर डाउन होने की वजह से इसके पेंडिंग मामलों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
10 जनवरी तक पेंडिंग मामले
प्रमाणपत्र पेंडिंग
आय 7445
जाति 10,942
निवास 6296