फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now electric locomotives will run from Gorakhpur to Varanasi

अब गोरखपुर से वाराणसी तक इलेक्ट्रिक इंजन से चलेंगी ट्रेनें, यहां किया गया सफल ट्रायल

Sat, 20 Jun 2020 06:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Jun 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Now electric locomotives will run from Gorakhpur to Varanasi
Gorakhpur Railways - फोटो : अमर उजाला

अब गोरखपुर से वाराणसी के बीच भी इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें चल सकेंगी। भटनी से औड़िहार के बीच दो खंडों पर कार्य पूरा कराकर इलेक्ट्रिक इंजन से सफल ट्रायल कर लिया गया है। जल्द ही रेल संरक्षा आयुक्त से इसका निरीक्षण कराया जाएगा। इलेक्ट्रिक इंजन से पर्यावरण संरक्षण में मदद तो मिलेगी ही रेलवे को आर्थिक और समय, दोनों की बचत होगी।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण काल में पूर्वोत्तर रेलवे में कई बड़े काम कराए गए हैं। वाराणसी मंडल के भटनी-औड़िहार रेलखंड पर 125 रूट किलोमीटर के विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 18 जून को भटनी-किड़िहरापुर तथा 19 जून को औड़िहार-इंदारा के बीच इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल कर लिया गया है।
विज्ञापन


इस खंड के अतिरिक्त अन्य खंडों पर भी विद्युतीकरण का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। लखनऊ मंडल के गोंडा-सुभागपुर खंड (11 रूट किमी) पर भी 19 जून को इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल हुआ। इज्जतनगर मंडल में कासगंज-बरेली खंड (108 रूट किलोमीटर) के विद्युतीकरण का कार्य भी पूर्ण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पिछले वर्ष 540 किमी ट्रैक का विद्युतीकरण

इन खंडों पर शीघ्र ही रेल संरक्षा आयुक्त के द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन तीनों खंडों के विद्युतीकरण होने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे पर कुल 1967 रूट किलोमीटर ट्रैक का विद्युतीकरण हो जाएगा।   

पूर्वोत्तर रेलवे ने पिछले वर्ष 540 रूट किमी. रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण का काम पूरा किया। वर्ष 2016-17 में 159.20 किमी, 2017-18 में 167.14 किमी. एवं 2018-19 में 431.23 किलोमीटर रेलखंड का विद्युतीकरण पूरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed