फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jewelry worth ₹5 lakh looted in Gorakhpur after holding a 9-month-old infant hostage.

UP: आधी रात घर में घुसे 4 बदमाश, 9 माह की मासूम को बंधक बनाकर लूटे 5 लाख के जेवर; मुंह बांधकर आए थे बदमाश

Tue, 01 Sep 2026 10:25 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Tue, 01 Sep 2026 10:25 AM IST
सार

मासूम की सुरक्षा को देखते हुए उसकी मां ने विरोध करने के बजाय बदमाशों की मांग पूरी करना बेहतर समझा। उन्होंने घर में रखे करीब पांच लाख रुपये कीमत के बताए जा रहे आभूषण बदमाशों को दे दिए। जेवर मिलने के बाद बदमाशों ने बच्ची को छोड़ दिया और मौके से भाग निकले।

विज्ञापन
Jewelry worth ₹5 lakh looted in Gorakhpur after holding a 9-month-old infant hostage.
घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में सोमवार देर रात चार बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को धमकाते हुए करीब पांच लाख रुपये के जेवर लूट लिए। बदमाशों ने नौ माह की बच्ची को अपने कब्जे में लेकर परिवार पर दबाव बनाया। मासूम की सुरक्षा को देखते हुए उसकी मां ने घर में रखे आभूषण बदमाशों को सौंप दिए। वारदात के बाद आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन

तिघरा गांव निवासी प्रेमचंद के घर में परिवार के सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब एक बजे चार बदमाश मुंह बांधकर घर में घुसे। बताया जा रहा है कि उन्होंने घर के पीछे की ओर से प्रवेश किया। अचानक बदमाशों को सामने देखकर परिवार के लोग सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने नौ माह की मासूम को अपने कब्जे में लेकर परिवार को धमकाया और घर में मौजूद जेवर निकालकर देने को कहा। उन्होंने विरोध करने या शोर मचाने पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन

बच्ची की सुरक्षा के लिए मां ने सौंपे जेवर
मासूम की सुरक्षा को देखते हुए उसकी मां पूजा ने विरोध करने के बजाय बदमाशों की मांग पूरी करना बेहतर समझा। उन्होंने घर में रखे करीब पांच लाख रुपये कीमत के बताए जा रहे आभूषण बदमाशों को दे दिए। जेवर मिलने के बाद बदमाशों ने बच्ची को छोड़ दिया और मौके से भाग निकले।

पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
बदमाशों के जाने के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से वारदात के संबंध में जानकारी ली। बदमाशों की
पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।

घटना के बाद तिघरा गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस अब बदमाशों के घर में प्रवेश करने के तरीके और वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed