{"_id":"62a966c276956a75c162ab7b","slug":"now-customers-will-have-to-pay-more-for-new-gas-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Gas Connection: नए गैस कनेक्शन के लिए अब ग्राहकों को देनी होगी ज्यादा कीमत, रेग्युलेटर भी हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Gas Connection: नए गैस कनेक्शन के लिए अब ग्राहकों को देनी होगी ज्यादा कीमत, रेग्युलेटर भी हुआ महंगा
Wed, 15 Jun 2022 03:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Jun 2022 03:47 PM IST
सार
पांच किलोग्राम के सिलिंडर की सिक्योरिटी कीमत बढ़ा दी गई है। अब 800 की जगह 1150 रुपये ग्राहकों को देने होंगे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के ग्राहकों को भी दूसरा सिलिंडर लेने पर बढ़ी हुई राशि देनी होगी।
विज्ञापन
गैस कनेक्शन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए गैस कनेक्शन के लिए अब ग्राहकों को ज्यादा कीमत देनी होगी। 14.2 किलोग्राम के सिलिंडर के लिए 2200 रुपये देने पड़ेंगे। अभी तक इसके लिए 1450 रुपये देने पड़ते थे। 16 जून से नई कीमत लागू हो जाएगी। वहीं, डबल सिलिंडर पर ग्राहकों को 2900 की जगह 4400 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। रेग्युलेटर के लिए 150 की जगह 250 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
वहीं पांच किलोग्राम के सिलिंडर की सिक्योरिटी कीमत बढ़ा दी गई है। इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पांच किलोग्राम के सिलेंडर की सिक्योरिटी राशि अब आठ सौ की जगह 1150 रुपये कर दी गई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के ग्राहकों को भी दूसरा सिलिंडर लेने पर बढ़ी हुई राशि देनी होगी।
विज्ञापन
पेट्रोलियम कंपनियां 14.2 किलोग्राम भार वाला नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर 1065 रुपये में दे रही हैं। सिक्योरिटी राशि 22 सौ रुपये हो गई है। इसके साथ ही रेग्युलेटर के लिए 250, पासबुक के लिए 25 और पाइप के लिए 150 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
यदि अब आप एक सिलेंडर वाला नया गैस कनेक्शन लेने जाते हैं तो इसके लिए आपको 3690 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि आप चूल्हा लेना चाहते हैं तो इसके लिए अलग से पैसे देने होंगे। रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच कनेक्शन महंगा होने से लोगों को झटका लगा है।