{"_id":"5ef6c4418ebc3e42e72b3465","slug":"now-counter-tickets-will-also-be-canceled-on-irctc-website-at-ne-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल टिकट निरस्त कराने के लिए काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं, रिफंड लेने के लिए करना होगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल टिकट निरस्त कराने के लिए काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं, रिफंड लेने के लिए करना होगा ये काम
Sat, 27 Jun 2020 09:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Jun 2020 09:30 AM IST
सार
- अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी निरस्त होंगे काउंटर टिकट
- रिफंड लेने के लिए रेलवे के काउंटर पर मूल टिकट जमा करना पड़ेगा
- छह माह तक काउंटर से प्राप्त कर सकते हैं रिफंड
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब वे काउंटर टिकट को भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर निरस्त करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट पर काउंटर टिकट सर्विस पर जाकर निरस्त कराना होगा लेकिन रिफंड लेने उन्हें काउंटर पर ही जाना पड़ेगा। मूल टिकट को जमा करने के बाद पूरा किराया रेलवे से वापस हो जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे ने ट्रेनों का संचालन 12 अगस्त तक निरस्त कर दिया है। निरस्त ट्रेनों के ई-टिकट का रिफंड स्वत: हो जाएगा जबकि काउंटर टिकट के लिए रिफंड छह महीने तक कराया जा सकता है।
विज्ञापन
एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वे यात्री जो 139 के माध्यम से काउंटर से लिए गए टिकट को निरस्त कराते हैं वे यात्रा की तिथि से छह माह के अंदर टिकट काउंटर से रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। काउंटर पर टिकट रिफंड कराते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन