फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   now center in Kushinagar canceled After Deoria for DDU exam 2021

गोरखपुर विश्वविद्यालय परीक्षा: देवरिया के बाद अब कुशीनगर में एक केंद्र निरस्त, परीक्षा के दौरान पाई गई गड़बड़ी

Wed, 04 Aug 2021 07:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 Aug 2021 07:35 PM IST
सार

परीक्षा में गड़बड़ी के कारण पूर्व में ही देवरिया के लालजी राय डिग्री कॉलेज खोरीबारी रामपुर देवरिया और इंद्रासन शिक्षा संस्थान डिग्री कॉलेज डेमुसाघाटी केंद्र को भी निरस्त किया गया है।

विज्ञापन
now center in Kushinagar canceled After Deoria for DDU exam 2021
DDU gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं में गड़बड़ी पाए जाने पर कुशीनगर के प्रेमी देवी समाज कल्याण महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पडरौना केंद्र को पांच अगस्त के बाद आगामी परीक्षाओं के लिए निरस्त कर दिया गया है। संबंधित विद्यार्थियों की परीक्षाएं सात अगस्त से उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पडरौना, कुशीनगर में संपन्न होंगी।

विज्ञापन


सेंट्रल मॉनिटरिंग केंद्र से वार्षिक परीक्षाओं की ऑनलाइन निगरानी सीसीटीवी कैमरे से लगातार की जा रही है। परीक्षा में गड़बड़ी के कारण पूर्व में ही देवरिया के लालजी राय डिग्री कॉलेज खोरीबारी रामपुर देवरिया और इंद्रासन शिक्षा संस्थान डिग्री कॉलेज डेमुसाघाटी केंद्र को भी निरस्त किया गया है। इन विद्यार्थियों की परीक्षाएं क्रमश: राजा देवी महिला महाविद्यालय सल्लहपुर देवरिया और मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर पीजी कॉलेज भाटपाररानी देवरिया पर आयोजित हो रही हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा परीक्षा के मानकों का उल्लंघन करने पर अब तक 14 महाविद्यालयों की नोटिस भी दिया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने भी नकल विहीन परीक्षा के लिए कड़े कदम उठाते हुए देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर में सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़रौना के एक कॉलेज को नोटिस
विश्वविद्यालय के सेंट्रल ऑनलाइन मॉनिटरिंग सेल के लिंक से नहीं जुड़ने वाले श्रीमती बन्नी देवी महाविद्यालय पडरौना को चेतावनी जारी की गई है। साथ ही परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर से संबंधित उक्त कमियों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। रवैया में सुधार न होने पर संबंधित केंद्र पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed