{"_id":"6127518f8f30685e4f2e2467","slug":"now-brahmin-conference-of-bsp-will-be-held-on-september-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: अब दो सितंबर को होगा बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन, भेजा गया आमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: अब दो सितंबर को होगा बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन, भेजा गया आमंत्रण
Thu, 26 Aug 2021 02:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:02 PM IST
सार
हर विधानसभा क्षेत्र से 200 ब्राह्मण समाज के लोगों को आमंत्रण, गोरखपुर क्लब स्थित मैरिज हॉल में होगा आयोजन
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन अब एक दिन पहले दो सितंबर को होगा। पहले यह आयोजन तीन सितंबर को होना था। सम्मेलन में हर विधानसभा क्षेत्र से ब्राह्मण समाज के करीब 200 लोगों को आमंत्रण दिया गया है। इसके अलावा ब्राह्मण समाज से जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि को भी बुलाया गया है।
विधानसभा चुनाव के पूर्व बसपा ब्राह्मण समाज को एकजुट करने के लिए पूरे प्रदेश में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन करा रही है। इसी क्रम में गोरखपुर में दो सितंबर को सम्मेलन होगा। गोरखपुर क्लब स्थित मैरिज हॉल में दोपहर दो बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा होंगे। साथ ही पूर्व मंत्री नकुल दुबे, विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधान को भी बुलाया जा रहा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष घनश्याम राही ने बताया कि आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। सम्मेलन में पूरे जिले से भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग जुटेंगे। विधानसभावार जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मंडल कार्यालय पर पार्टी की एक बैठक भी बुलाई गई है। जिसमें अभी तक की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। बैठक में सेक्टर प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ब्राह्मण सम्मेलन एतिहासिक होगा और समाज के लोगों में एक बेहतर संदेश जाएगा।