{"_id":"5ef4c627288b776eab2d8bbd","slug":"now-800-corona-samples-can-be-tested-daily-by-rna-extractor-machines-in-brd","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : बीआरडी की दोगुनी हुई क्षमता, अब रोजाना हो सकेगी 800 नमूनों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : बीआरडी की दोगुनी हुई क्षमता, अब रोजाना हो सकेगी 800 नमूनों की जांच
Thu, 25 Jun 2020 09:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:13 PM IST
सार
- दो मशीनें मिलने से एक साथ 64 सैंपलों से आधे घंटे में अलग किए जा रहे आरएनए
- अब तक 16 सैंपल को मैनुअल किया जाता था, लगता था एक घंटे का समय
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग को शासन से दो आरएनए एक्स्ट्रैक्टर की मशीनें मिली हैं। इस मशीन के मिलने के बाद कोरोना संक्रमण की जांच दोगुनी हो गई है। पहले जहां एक दिन में 400 सैंपल की जांच होती थी, वहीं अब बृहस्पतिवार से 800 सैंपलों की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच के पहले नमूनों से आरएनए को अलग किया जाता है। मशीन न होने से यह काम अब तक मैनुअल होता था। इसकी वजह से 16 सैंपल को करने में करीब एक घंटे का समय लगता था। लेकिन अब एक साथ 64 नमूनों के आरएनए अलग हो रहे हैं। इसमें मात्र आधे घंटे का समय लग रहा है। इसकी वजह से रिपोर्ट भी करीब एक घंटे पहले आ जा रही है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इन मशीनों के मिलने से सेफ्टी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने कहा कि बीआरडी के पास एक आरएनए एक्स्ट्रैक्टर था। उसे आरएमआरसी को दे दिया गया था। इसकी वजह से माइक्रोबायोलॉजी विभाग में यह काम मैनुअल होता था। अब दो मशीनें मिल जाने से कोरोना सैंपल की जांच में तेजी आ गई है। अब रोज दोगुने सैंपल की जांच हो रही है।
विज्ञापन