{"_id":"61076c86372f8037ed607d33","slug":"notice-to-union-minister-pankaj-chaudhary-for-possessing-three-gun-by-maharajganj-district-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के पास हैं तीन असलहे, जारी हुआ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के पास हैं तीन असलहे, जारी हुआ नोटिस
Mon, 02 Aug 2021 09:25 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 02 Aug 2021 09:25 AM IST
सार
निर्देश के बाद भी जमा नहीं कराया तीसरी शस्त्र। 13 दिसंबर, 2020 तक का दिया गया था समय।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पास तीन असलहे हैं, जबकि नियम अधिकतम दो शस्त्र रखने का है। शासन ने तीसरा असलहा जमा कराने के लिए 13 दिसंबर, 2020 तक का समय दिया था।
आदेश का पालन नहीं करने के मामले में महराजगंज जिला प्रशासन ने मंत्री को नोटिस जारी किया है। जिले में मंत्री और पूर्व विधायक समेत कुल 43 लोगों को नोटिस जारी कर तत्काल तीसरा असलहा जमा कराने को कहा गया है।
शस्त्र सहायक श्रीनाथ धर दूबे ने बताया कि शासन के निर्देश पर तीन असलहा रखने वाले लोगों को तासरा शस्त्र जमा कराने के लिए निर्देशित किया गया था। इनमें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उनके भतीजे राहुल चौधरी, पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह समेत 43 लोगों के नाम शामिल हैं। सभी को डीएम की ओर से नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति अधिकतम दो असलहा ही रख सकता है। नियम का उल्लंघन करने वालों को नोटिस जारी किया गया था। यदि कोई तीसरा असलहा सरेंडर नहीं करेगा तो उसका लाइसेंस निरस्त हो जाएगा।