फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   notice to Union Minister Pankaj Chaudhary for possessing three gun by Maharajganj district administration

यूपी: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के पास हैं तीन असलहे, जारी हुआ नोटिस

Mon, 02 Aug 2021 09:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 02 Aug 2021 09:25 AM IST
सार

निर्देश के बाद भी जमा नहीं कराया तीसरी शस्त्र। 13 दिसंबर, 2020 तक का दिया गया था समय।

विज्ञापन
notice to Union Minister Pankaj Chaudhary for possessing three gun by Maharajganj district administration
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पास तीन असलहे हैं, जबकि नियम अधिकतम दो शस्त्र रखने का है। शासन ने तीसरा असलहा जमा कराने के लिए 13 दिसंबर, 2020 तक का समय दिया था। 
विज्ञापन


आदेश का पालन नहीं करने के मामले में महराजगंज जिला प्रशासन ने मंत्री को नोटिस जारी किया है। जिले में मंत्री और पूर्व विधायक समेत कुल 43 लोगों को नोटिस जारी कर तत्काल तीसरा असलहा जमा कराने को कहा गया है। 
विज्ञापन


शस्त्र सहायक श्रीनाथ धर दूबे ने बताया कि शासन के निर्देश पर तीन असलहा रखने वाले लोगों को तासरा शस्त्र जमा कराने के लिए निर्देशित किया गया था। इनमें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उनके भतीजे राहुल चौधरी, पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह समेत 43 लोगों के नाम शामिल हैं। सभी को डीएम की ओर से नोटिस दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति अधिकतम दो असलहा ही रख सकता है। नियम का उल्लंघन करने वालों को नोटिस जारी किया गया था। यदि कोई तीसरा असलहा सरेंडर नहीं करेगा तो उसका लाइसेंस निरस्त हो जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed