फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Notice to two people including the patient's nurse wife in the case of beating in BRD

Gorakhpur News: बीआरडी में पिटाई के मामले में मरीज की नर्स पत्नी समेत दो को नोटिस

Sun, 26 Apr 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Notice to two people including the patient's nurse wife in the case of beating in BRD
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों की ओर से मानसिक रोगी की पिटाई का मामला अब नया मोड़ लेता जा रहा है। घटना की जांच के लिए गठित सात सदस्यीय समिति की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है लेकिन इससे पहले ही कॉलेज प्रशासन ने मरीज की नर्स पत्नी और एक अन्य नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि मीडिया में दिए गए बयानों से कॉलेज की छवि धूमिल हुई है।
विज्ञापन

रविवार को सरोजिनी हॉस्टल के पास एमबीबीएस छात्रा से टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू हुआ था। मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीज ने छात्रा के पहनावे पर आपत्ति जताई, जिससे नाराज छात्रा और उसके साथी ने अन्य छात्रों को बुला लिया। इसके बाद छात्रों ने मरीज को वार्ड में घेरकर मारपीट की थी। पीड़ित मरीज सिजोफ्रेनिया से ग्रस्त बताया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को मरीज की पत्नी, जो मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स हैं। उसने आरोपी छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और घटना का वीडियो भी सौंपा। उन्होंने मीडिया में बयान देकर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद मामला और गरमा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के 48 घंटे बाद परिजन मरीज को नेहरू अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर महराजगंज में निजी इलाज के लिए ले गए। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कंचन श्रीवास्तव ने मरीज की पत्नी और एक संविदा नर्स को नोटिस जारी किया है। उधर, परिजनों ने जांच समिति पर सवाल उठाते हुए छात्रों को बचाने का आरोप लगाया है। इस घटनाक्रम के बाद कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों के बीच तनाव बढ़ता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed