{"_id":"6643e0d73ce2e76e13090b64","slug":"not-only-mafia-kamlesh-but-also-his-wife-turned-out-to-be-a-swindler-he-took-11-lakhs-and-stole-the-land-of-ceiling-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-557819-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: माफिया कमलेश ही नहीं पत्नी भी ठग निकली..11 लाख लेकर सिर मढ़ दी सीलिंग की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: माफिया कमलेश ही नहीं पत्नी भी ठग निकली..11 लाख लेकर सिर मढ़ दी सीलिंग की जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर के रहने वाले पंकज ने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। भू-माफिया कमलेश यादव पर कार्रवाई का सिलसिला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, नए-नए मामले भी सामने आते जा रहे हैं। अब कुशीनगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है कि कमलेश की पत्नी ने उनसे 11 लाख रुपये लेकर सीलिंग की जमीन बेच दी। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सीओ कैंट अंशिका वर्मा को मामले की जांच सौंपी है।
कुशीनगर के पडरौना थाना क्षेत्र के दांदोपुर निवासी पीड़िता रीता के पति पंकज उपाध्याय ने मंगलवार को एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। उन्होंने प्रार्थना पत्र के जरिए बताया कि वह दुबई में नौकरी करते हैं। उनके जीजा एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर निवासी धर्मेंद्र चौबे सेना से सेवानिवृत्त हैं। वह सोनबरसा स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में काम करते हैं। वर्ष 2014 में जीजा ने जमीन खरीदने के लिए पत्नी रीता की कमलेश से मुलाकात कराई।
विज्ञापन
इसके बाद कमलेश ने बहरामपुर के पास 2320 स्क्वायर फिट जमीन दिखाई। रीता को जमीन पसंद आई तो उन्होंने कमलेश को दो लाख रुपये एडवांस दिए। वह 50 हजार रुपये महीने किस्त पर रुपये लेने को राजी हो गया। कुछ वर्ष में जब आधे से अधिक रुपये उसे दे दिए, तब चौरीचौरा तहसील में कमलेश की पत्नी मीना ने जमीन की रजिस्ट्री कर दी और सभी कागजात अपने पास रख लिए। जब तय किए 11 लाख रुपये उसके खाते में चले गए, तब वह रजिस्ट्री के कागजात मीना के पास से ले आए।
विज्ञापन
भूलेख की वेबसाइट पर जब पंकज ने पत्नी का नाम डालकर जमीन देखनी चाही तो उसमें कुछ नहीं दिखा। जब कमलेश से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि चकबंदी चल रही है, इसलिए जमीन और नाम नहीं दिख रहा होगा। बाद में पता चला कि चकबंदी भी हो चुकी थी और जो जमीन उसकी पत्नी ने रजिस्ट्री की थी, वह सीलिंग की थी।