{"_id":"6200cea49fd8da3bae678c0b","slug":"not-getting-discount-even-after-paying-electricity-bill-on-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी: तय समय पर बिजली बिल जमा करने पर भी नहीं मिल रही छूट, पांच से 15 रुपये तक मिलती है राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी: तय समय पर बिजली बिल जमा करने पर भी नहीं मिल रही छूट, पांच से 15 रुपये तक मिलती है राहत
Mon, 07 Feb 2022 01:17 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:17 PM IST
सार
अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि एजेंसी के मीटर रीडरों के पास वालेट से बिल को जमा करने की सुविधा दी गई है। इससे उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। मीटर रीडरों की लापरवाही सामने आ रही है। पत्र लिखकर एजेंसी को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
बिजली बिल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीटर रीडरों को बिजली बिल जमा करने की मिली सुविधा का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है। उपभोक्ता समय पर बिल जमा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें निगम की ओर से दी जाने वाली छूट नहीं मिल रही है। अभियंताओं का कहना है कि ऐसा मीटर रीडरों की लापरवाही के कारण हो रहा है।
बिजली निगम ने उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए मीटर रीडरों को बिल बनाने के साथ भुगतान लेने की सुविधा दी है। इसके लिए मीटर रीडरों के मोबाइल फोन में व्यवस्था बनाई गई है। मीटर रीडिंग एजेंसी ने रीडिंग करने वालों के मोबाइल वालेट में रुपये जमा किए हैं। जैसे ही रीडर उपभोक्ता का बिल जमा करता है, वालेट से रुपये कटकर निगम के खाते में जमा हो जाते हैं।
रीडिंग एजेंसी को इसके एवज में कमीशन मिलता है। बिल जमा करने के बाद मीटर रीडर उपभोक्ता को रसीद देता है। इससे एक तरफ उपभोक्ताओं को दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ते, दूसरी तरफ निगम को समय से बिल की राशि मिल जाती है।