{"_id":"659db05662bb86024d0ad56a","slug":"north-eastern-railway-team-won-the-hockey-competition-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-427644-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्वाेत्तर रेलवे की टीम ने जीती हाॅकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्वाेत्तर रेलवे की टीम ने जीती हाॅकी प्रतियोगिता
Wed, 10 Jan 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 10 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
एसएम अली सईद स्मारक मंडलीय सिक्स-ए-साइड हॉकी के फाइनल में एमएसआई इंटर कॉलेज को दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एमएसआई इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित एसएम अली सईद स्मारक मंडलीय सिक्स-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय और एमएसआई इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में पूर्वाेत्तर रेलवे मुख्यालय ने एमएसआई इंंटर कॉलेज को 2-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
मैच के प्रथम हॉफ में दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रहीं। रेलवे के लिए कमलेश ने छठवें मिनट, एमएसआई के लिए समीर ने 12वें मिनट में गोल किया। मैच के दूसरे हाॅफ के 25वें मिनट में रेलवे के अनिल बिंद्रा ने निर्णायक गोल कर अपनी टीम को 2-1 से विजय दिला दी।
मुख्य अतिथि आईपीएस अंशिका वर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. संजीव गुलाटी, आरएन गुप्ता ने खिलाड़ियों को विजेता और उपविजेता ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए। प्रबंधक महबूब सईद हारिस ने प्रतियोगिता के आयोजन में लगे लोगों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य जफर अहमद खान ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।