फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   North Eastern Railway saved six and half crore rupees in three months by adopting new technology

खुशखबर: तकनीक से रेलवे ने बचाए साढ़े छह करोड़ रुपये, जानिए कैसे की गई बचत

Mon, 02 Aug 2021 01:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 02 Aug 2021 01:52 PM IST
सार

रेलवे ने अपने दफ्तरों तथा स्टेशनों की छतों पर सौर ऊर्जा पैनल लगाए हैं।

विज्ञापन
North Eastern Railway saved six and half crore rupees in three months by adopting new technology
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे ने नई तकनीक अपनाकर तीन महीने में ही न सिर्फ करीब साढ़ें छह करोड़ रुपये बचाए हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान दिया है। रेलवे ने अपने दफ्तरों तथा स्टेशनों की छतों पर सौर ऊर्जा पैनल लगाए हैं। इसके जरिये इस वर्ष अप्रैल से मई तक 11.95 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया है। विभिन्न जगहों पर इसका इस्तेमाल कर बिजली बिल की बचत की गई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा 34 ट्रेनों में हेड ऑफ जेनरेशन (एचओजी) तकनीक लगाकर इस वित्तिय वर्ष में जून कर छह करोड़ के डीजल की भी बचत की गई है। इस तकनीक के तहत इलेक्ट्रिक इंजन में ओवरहेड वायर से मिलने वाली बिजली को हर कोच तक पहुंचाया जाता है और बत्ती, पंखा, एसी इसी से चलती है। पहले इसके लिए एक पावर कार लगाई जाती थी जिसमें ईंधन के रूप में डीजल का इस्तेमाल होता था।     
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे में सरकारी दफ्तरों, कॉलोनियों में सोलर पैनल लगाकर ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है। वहीं एचओजी तकनीक से ईंधन की काफी बचत हुई है। इसे अब और ट्रेनों में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed