{"_id":"6a90a529ba3336f1b0009b2d","slug":"north-eastern-railway-and-sadbhavana-club-reach-the-football-league-final-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1431922-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फुटबॉल लीग के फाइनल में पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे और सद्भावना क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फुटबॉल लीग के फाइनल में पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे और सद्भावना क्लब
Fri, 28 Aug 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर फुटबॉल संघ की ओर से सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय क्रीड़ांगन पर चल रही गोरखपुर फुटबॉल लीग ए डिविजन के 12वें दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय और सद्भावना फुटबॉल क्लब ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
पहले सेमीफाइनल में पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय ने वेलेंटाइन फुटबॉल क्लब को 3-0 से पराजित किया। रेलवे की ओर से बलकार सिंह ने 30वें मिनट में पहला गोल किया। मध्यांतर तक रेलवे 1-0 से आगे रहा। दूसरे हाफ के 60वें मिनट में बलकार सिंह ने दूसरा गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। मैच के अंतिम मिनट में नूरुद्दीन ने तीसरा गोल दागकर रेलवे को 3-0 से जीत दिला दी। मैच के निर्णायक विकास कुमार, संजय साहनी, मोहम्मद फारूक और रतन सिंह रहे।
दूसरे सेमीफाइनल में सद्भावना फुटबॉल क्लब ने उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर जोन को 1-0 से हराया। मैच के दूसरे मिनट में ही आनंद कुमार ने शानदार मैदानी गोल कर सद्भावना को बढ़त दिलाई। सद्भावना ने 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। मैच के निर्णायक सौरभ कुमार, घनश्याम सिंह, दुर्गेश और ओमप्रकाश गौड़ रहे। इस दौरान डॉ. अमिल हयात खान, हमजा खान, एनपी गौड़, निसार अहमद, भूपेंद्र मिश्रा, संजय वर्मा, फकरुद्दीन अली आदि मौजूद रहे।