फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nomination for civic elections from March 15

गोरखपुर-महराजगंज: निकाय चुनाव के लिए नामांकन 15 मार्च से, सभी ब्लॉकों में बनेंगे एक-एक बूथ

Sat, 12 Mar 2022 03:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Mar 2022 03:09 PM IST
सार

स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर-महराजगंज की एमएलसी सीट के लिए  22 तक होगा नामांकन, 23 को होगी नामांकन पत्रों की जांच, 25 को नाम वापसी, नौ अप्रैल को मतदान, 12 को मतगणना।

 

विज्ञापन
Nomination for civic elections from March 15
भारतीय निर्वाचन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर-महराजगंज की विधान परिषद सीट के लिए भी तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, 15 से 22 मार्च तक नामांकन, 23 को नामांकन पत्रों की जांच और 25 मार्च को नाम वापसी की तारीख तय की गई है। नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान और 12 अप्रैल को मतगणना होगी।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने वोटर लिस्ट दुरुस्त करने के साथ ही चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूरी कर लेने का निर्देश दिया है। गोरखपुर-महराजगंज, दोनों ही जिलों के सभी ब्लॉकों में एक-एक बूथ बनाए जाएंगे। साथ ही एक बूथ गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र में बनाया जाएगा, जहां निगम के निर्वाचित पार्षद मतदान करेंगे।
विज्ञापन


चुनाव में सांसद, विधायक, सभी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य व अध्यक्ष के साथ ही निगम के पार्षद व मेयर तथा  नगर पंचायतों के पार्षद व अध्यक्ष अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। वोटर लिस्ट तकरीबन तैयार है। प्रशासन एक बार यह जांचेगा कि किसी वोटर की मृत्यु तो नहीं हुई। उसका नाम वोटर लिस्ट से बाहर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानक के मुताबिक, एक बूथ पर न्यूनतम 70 और अधिकतम 800 वोटर हो सकते हैं। नामांकन, कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय कक्ष में होगा। मतों कि गिनती का काम भी वहीं होगा। सात मार्च को एमएलसी का कार्यकाल खत्म हो गया था। गोरखपुर-महराजगंज की विधान परिषद सीट से सीपी चन्द एमएलसी रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि 15 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed