फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nobel Laureate Prof. Students will be able to ask Donna

नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. डोना से विद्यार्थी पूछ सकेंगे सवाल

Mon, 23 Nov 2020 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Nobel Laureate Prof. Students will be able to ask Donna
नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. डोना से विद्यार्थी पूछ सकेंगे सवाल
विज्ञापन

गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभाओं को तराशने के लिए बेहतरीन पहल की है। इसके तहत भौतिकी के क्षेत्र में विशेष योगदान देकर नोबेल पुरस्कार हासिल करने वाली कनाडा की पहली और विश्व की तीसरी महिला प्रो. डोना स्ट्रिकलैंड से छात्र अपने सवाल पूछ सकते हैं। इसके लिए 26 नवंबर को ऑनलाइन संवाद का आयोजन किया जा रहा है। बोर्ड के निदेशक (प्रशिक्षण एवं स्किल) डॉ. विश्वजीत साहा का इस संबंध में आदेश गोरखपुर के स्कूलों में पहुंच गया है।
इच्छुक विद्यार्थी संवाद में शामिल होने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। हालांकि इससे पहले बोर्ड ने सवालों की सूची मांगी है। फिर उन्हीं छात्रों को मौका मिलेगा जो शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। इस कार्यक्रम से पहले सीबीएसई की ओर से इनोवेट एंड इंस्पायर कनाडा सीरीज नाम से सीबीएसई ने वर्चुअल प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया था, जिसमें सैकड़ों स्कूलों से हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले मिला पुरस्कार
प्रो. डोना स्ट्रिकलैंड और फ्रांस के गेरार्ड मोरो को सबसे छोटी और तीव्र लेजर तरंगों की खोज करने के लिए वर्ष 2018 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस तकनीक का इस्तेमाल आंखों की सर्जरी के लिए किया जा रहा है। इन दोनों वैज्ञानिकों के साथ अमेरिका के आर्थर एश्किन को भी इसी वर्ष ऑप्टिकल ट्वीजर्स पर रिसर्च के लिए नोबेल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करा सकते हैं पंजीकरण
संवाद में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी https://forms. gle/hVKvDFMkDiKaAvZB6 लिंक पर पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतिभागियों के अलावा लाइव प्रसारण का लुत्फ https://youtu.be/HplPXSUQJE8 लिंक के माध्यम से उठाया जा सकता है।

यू-ट्यूब पर भी देख सकेंगे संवाद
सीबीएसई के सिटी को-आर्डिनेटर अजीत दीक्षित ने कहा कि छात्र व शिक्षक यूृ-ट्यूब पर भी प्रो.डोना का ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम देख सकेंगे। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों से कहा कि कार्यक्रम जरूर देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed