फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   No possibility of international flight from Kushinagar airport

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इस साल उड़ान की संभावना कम, उद्घाटन की तारीख भी तय नहीं

Thu, 03 Dec 2020 01:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Dec 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
No possibility of international flight from Kushinagar airport
kushinagar airport - फोटो : अमर उजाला।

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से इस साल उड़ान शुरू होने की संभावना कम है। अब तक न तो डीजीसीए से लाइसेंस मिल सका है और न ही उद्घाटन की तिथि तय हो पाई है। साल बीतने में अब केवल 28 दिन शेष हैं।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि कुशीनगर एयरपोर्ट से अब अगले साल ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो पाएगी। वैसे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) का कहना है कि उड़ान शुरू कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। केवल उद्घाटन की तिथि का निर्धारण बाकी है।
विज्ञापन


कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्दी उड़ान शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी, प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण व जिला प्रशासन के अफसरों ने बीते छह सितंबर को समीक्षा बैठक की थी। तब इस एयरपोर्ट से दीपावली के आसपास उड़ान शुरू कराने की चर्चा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा बैठक के कुछ दिनों बाद सांसद विजय कुमार दुबे ने भी टर्मिनल बिल्डिंग में पत्रकारों से एयरपोर्ट के अधिकारियों की मौजूदगी में जल्दी ही पहले घरेलू उड़ान शुरू कराने की बात कही थी। अक्तूबर में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी की तरफ से इस एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों होने की बात कही गई थी। लेकिन कोरोना संकट के चलते अभी डेट तय नहीं हो सकी है।

अभी इस एयरपोर्ट को उड़ान के लिए डीजीसीए से लाइसेंस मिलना भी बाकी है। 13 नवंबर को डीजीसीए की दो सदस्यीय टीम ने एयरपोर्ट का निरीक्षण भी किया था। लेकिन अभी लाइसेंस जारी होना बाकी है।

 

अभी सड़क चौड़ीकरण समेत कई काम बाकी

एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल बिल्डिंग से लगभग ढाई किलोमीटर लंबा फोरलेन बनना है। एयरपोर्ट के बाहर एक किलोमीटर लंबाई में शाहपुर-कुरमौटा मार्ग को चौड़ा करने के लिए शाहपुर व विशुनपुर विंदवलिया के किसानों से ली गई भूमि का अभी बैनामा पूरा नहीं हो पाया है।

रनवे के बीच से बाउंड्रीवॉल की दूरी 190 मीटर होनी चाहिए, जो नौ जगहों पर कम है। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। भलुही मदारी पट्टी व बेलवा दुर्गा राय के 70 लोगों के मकानों के मुआवजे का मामला भी नहीं सुलझ पाया है।

उड़ान लायक तैयार है एयरपोर्ट: एके द्विवेदी
कुशीनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी का कहना है कि उड़ान के लिए टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों के लिए आगमन व प्रस्थान भवन, रनवे, अपरन, मोबाइल एटीसी, बाउंड्रीवाल, पंप हाउस, अंडरग्राउंड पानी की टंकी, पुलिस स्टेशन बिल्डिंग, सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती समेत जो भी आवश्यक कार्य है, वह सब पूरा हो चुका है। उड़ान की तारीख तय करने का निर्णय शासन स्तर पर लिया जाना है।

प्रशासन तेजी से करा रहा काम: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया पूर्ण बोहरा का कहना है कि एयरपोर्ट को कुशीनगर के फोरलेन से जोड़ने के लिए अधिग्रहित भूमि के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहा है। एयरपोर्ट की चौड़ाई बढ़ाने के लिए ली जाने वाली आवश्यक भूमि व मकानों के मुआवजे का मामला भी जल्दी सुलझ जाएगा। परंतु उड़ान का निर्णय शासन स्तर से ही लिया जाना है। जैसा निर्देश होगा, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed