{"_id":"614c37258ebc3efac07be70e","slug":"no-kidnapping-in-gorakhpur-woman-go-with-son-after-getting-angry-due-to-fight-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अपहरण नहीं, पति से नाराज होकर बेटे को साथ ले गई थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अपहरण नहीं, पति से नाराज होकर बेटे को साथ ले गई थी महिला
Thu, 23 Sep 2021 01:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:43 PM IST
सार
जूही ने पुलिस को दिए गए बयान में पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
बेटे के साथ जूही।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके के ग्रीन सिटी से लापता जूही अग्रवाल उर्फ यासमीन फातिमा व उनके चार साल के बच्चे विनायक अग्रवाल का अपहरण नहीं हुआ था। जूही पति की प्रताड़ना से नाराज होकर अपने रिश्तेदार के घर बच्चे को लेकर चली गईं थीं। उन्होंने पुलिस को दिए गए बयान में पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ निवासी जूही अग्रवाल और उनका चार वर्षीय पुत्र विनायक 15 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे घर से निकले थे। तभी से दोनों लापता थे। घरवालों की सूचना पर गोरखनाथ पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया और नंबर जारी कर लोगों से मदद भी मांगी।
पुलिस की जांच में एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा जिसमें जूही और बच्चा एक बाइक पर बैठकर जाते दिखे थे। जांच कर पुलिस बाइक सवार तक पहुंच गई। पता चला कि युवक ने मदद के तौर पर बाइक पर बैठाकर महिला और बच्चे को जलभराव पार कराया था। इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो पता चला कि महिला देवरिया में है।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस महिला को रिश्तेदारी लेकर गोरखनाथ थाने आई थी। गोरखनाथ इंस्पेक्टर रामज्ञा सिंह ने बताया कि महिला ने पुलिस को बताया है कि वह पति की प्रताड़ना से परेशान होकर घर छोड़कर चली गई थीं। वह आजमगढ़ गईं और फिर देवरिया में अपने रिश्तेदार के यहां पर थीं। महिला का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।