फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nirjala Ekadashi today, women will worship Shri Hari

Gorakhpur News: निर्जला एकादशी आज, महिलाएं करेंगी श्रीहरि की पूजा

Mon, 17 Jun 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 17 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Nirjala Ekadashi today, women will worship Shri Hari
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धर्मसिंहवा। भीमसेनी (निर्जला) एकादशी व्रत सोमवार को रखा जाएगा, जबकि साधुओं के लिए यह व्रत मंगलवार को रखने का विधान शास्त्रों में बताया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य पंडित इंद्रासन शास्त्री ने दी है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करेंगी।

ज्योतिषाचार्य पंडित इंद्रासन शास्त्री ने बताया कि निर्जला एकादशी व्रत को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी है। शास्त्रों एवं महावीर ऋषिकेश आदित्य आदि पंचांग में निर्जला एकादशी व्रत गृहस्थ समाज के लिए सोमवार को रखा जाना महत्वपूर्ण है, जबकि साधु समाज को यह व्रत मंगलवार को रखने का निर्णय प्राप्त होता है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि निर्जला एकादशी व्रत करने से साल के सभी एकादशी व्रत का पुण्य प्राप्त हो जाता है। इस व्रत में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और कथा का श्रवण किया जाता है। बताया कि इस व्रत को धारण करने वाले को स्वर्ग की प्राप्ति होती है, श्रीहरि की कृपा से वह मोक्ष को प्राप्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed