{"_id":"6156c18f8ebc3e0df94e63df","slug":"nine-most-wanted-teachers-declared-reward-of-25-25-thousand-rupees-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: फर्जी अनुमोदन पत्र के सहारे अध्यापक बने नौ मोस्ट वांटेड घोषित, 25- 25 हजार रुपये का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: फर्जी अनुमोदन पत्र के सहारे अध्यापक बने नौ मोस्ट वांटेड घोषित, 25- 25 हजार रुपये का इनाम
Fri, 01 Oct 2021 01:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:38 PM IST
सार
एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्रा के निर्देश पर सभी को मोस्ट वांटेड घोषित कर दिया गया है। पुलिस अब ऑपरेशन हंट के तहत गिरफ्तार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के विद्यालयों में फर्जी अनुमोदन पत्र के जरिए अध्यापक बने नौ जालसाजों पर कोतवाली पुलिस ने 25000 रुपये का इनाम घोषित किया है। अध्यापक से मोस्ट वांटेड बने यह शातिर, पुलिस की नजर से काफी दिनों से फरार चल रहे हैं। एसटीएफ ने फर्जीवाड़े का खुलासा किया था और पांच को गिरफ्तार किया था, जबिक 17 लोगों पर कोतवाली पुलिस ने जालसाजी का मुकदमा सहित अन्य संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया था।
जनपद के सहायता प्राप्त विद्यालयों में फर्जी शिक्षकों का कुछ माह पहले भंडाफोड़ हुआ था। इनके अनुमोदन पत्र फर्जी पाए गए तो कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद एसआईटी को जांच सौंपा गया। काफी प्रयास के बाद भी फर्जी शिक्षक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्रा के निर्देश पर सभी को मोस्ट वांटेड घोषित कर दिया गया है। पुलिस अब ऑपरेशन हंट के तहत गिरफ्तार करने में जुट गए हैं।
कभी थे अध्यापक, अब मोस्ट वांटेड घोषित
कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे वांछित पर 25 हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया जाता है। इनमें राघवेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव 88-ए आवास विकास कालोनी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, विनय कुमार भटवलिया देवरिया, कुमारी अंजनी विशुनपुरा कूड़ा घाट खोरावार उर्फ सुबाबाजार कूड़ाघाट थाना खोराबार जनपद गोरखपुर, सुरेन्द्र यादव पुत्र स्व. रामसुरत यादव बैदा, पोस्ट टेकुआ भलुअनी जनपद देवरिया, जगदीश यादव महुई कुवर गौरा जयनगर थाना बरहज जनपद देवरिया, विमला यादव कौडिया मन्नीपुर सहरौली थाना गोला जनपद गोरखपुर, नीतू रस्तोगी -1360/06 डाक्टर वर्मा कोठी के पीछे आजाद नगर थाना नवाबगंज जनपद बाराबंकी, श्वेता मिश्रा पत्नी अखिलेश शुक्ला 9/511 सिंधी मिल कालोनी थाना कोतवाली जनपद देवरिया, रंजना कुमार पुत्री विधानिवासी मिश्रा बौरडीह थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया है।