{"_id":"602e55688ebc3ee93b725027","slug":"nine-indian-vehicles-seized-in-nepal-due-to-paper-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में नौ भारतीय वाहन जब्त, इस वजह से की गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में नौ भारतीय वाहन जब्त, इस वजह से की गई कार्रवाई
Thu, 18 Feb 2021 05:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Feb 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंध के बाद भी नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय वाहनों पर नेपाल प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। रुपनदेही जिले के एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों में कुल नौ भारतीय वाहनों को जब्त किया गया है। जिसमें एक ट्रक, चार कार, दो पिकअप व दो मोटरसाइकिल शामिल हैं।
विज्ञापन
ट्रक को इसलिए जब्त किया गया है, क्योंकि ट्रक चालक के पास ट्रक व भंसार की अनुमति के पर्याप्त पेपर नहीं मिले हैं। जबकि जब्त हुए चार पहिया व मोटरसाइकिल नियम विरुद्ध गैर अधिकृत रास्तों से नेपाल गए थे। उनके पास वाहनों के भंसार व पंजीकरण के कागजात भी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
नेपाल के रुपनदेही जिला के एसपी प्रवीण पोखरेल का कहना है कि कोविड-19 के कारण भारतीय चारपहिया व मोटरसाइकिल को नेपाल आने के लिए बनने वाली सुविधा पत्र व भंसार प्रपत्र पर रोक लगाई गई है। ऐसे में पगडंडियों से नेपाल आए भारतीय चार पहिया व मोटरसाइकिल पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन