{"_id":"653a214a2fa8a36887015286","slug":"nine-days-wait-ended-crowd-of-non-veg-lovers-seen-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौ दिन का इंतजार खत्म, दिखी नॉनवेज के शौकीनों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौ दिन का इंतजार खत्म, दिखी नॉनवेज के शौकीनों की भीड़
Thu, 26 Oct 2023 01:50 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:50 PM IST
विज्ञापन
तरकुलहा में नॉनवेज खाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र खत्म होने के बाद पहले बुधवार को नॉनवेज के शौकीनों की भीड़ मीट की दुकानों से लेकर रेस्टोरेंट, होटलों में नजर आई। तरकुलहा मंदिर के पास सुबह से ही मीट और लिट्टी के शौकीन अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मीट कारोबारी के मुताबिक, सिर्फ बुधवार के दिन शौकीन दो से ढाई करोड़ रुपये का बकरा, मुर्गा, मछली के अलावा अंडे चट कर गए।
नवरात्र के नौ दिनों तक लोगों ने पूरे भक्ति भाव से मां की आराधना की। लेकिन नवरात्र खत्म होने के बाद दूसरे दिन बुधवार को सुबह से शाम तक नॉनवेज के शौकीनों की चिंता शाम की दावत के इंतजाम की थी। नॉनवेज के प्रमुख काउंटर पर शौकीनों के बीच चर्चाएं थीं, भइया नौ दिन बाद पहला बुधवार है...आज जमकर खा लें। फिर दीपावली और धनतेरस त्योहार का माहौल आ जाएगा।
मोहद्दीपुर के कारोबारी शमशाद ने बताया कि शहर की दुकानों पर दो करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री महज एक दिन में हो गई है। होटल रॉयल दरबार में खाना खा रहे उद्यमी प्रकाश ने बताया कि नवरात्र के पहले पितृपक्ष की वजह से भी नहीं खाया था। साथ के लोगों ने कहा तो खाने का प्लान तैयार हो गया। वहीं, तरकुलहा में मीट और लिट्टी खाने गए अंकित त्रिपाठी और राज ने बताया कि यहां की लिट्टी और मीट का जायका कहीं और नहीं मिलता है। नवरात्र के पहले और फिर खत्म होने के बाद यहां आए हैं।
विज्ञापन
लोगों ने पैकिंग भी खूब करवाई
गोलघर के सिंह बिरयानी के राजू सिंह ने बताया कि लोगों ने मुर्गे के साथ बिरयानी का खूब जायका चखा। सुबह से ही पैकिंग कराने के लिए भीड़ लगी रही। वहीं, बक्शीपुर स्टार बिरयानी पर सुबह से ही भीड़ दिखी। संचालक गोलू ने बताया कि सुबह से देर रात तक करीब 15 पतीली बिरयानी की खपत हो गई थी। शौकीनों की लाइन लगी रही। कुछ लोग निराश भी लौट गए।