फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nine corona positive got in siddharth nagar

Corona: सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य और पुलिसकर्मी समेत नौ मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 12 Nov 2020 05:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Nov 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
nine corona positive got in siddharth nagar
covid 19 test - फोटो : iStock

सिद्धार्थनगर जिले में स्वास्थ्य और पुलिसकर्मी समेत नौ कोरोना संक्रमित मिले। गुरुवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया।

विज्ञापन


देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं जिले के लिए अच्छी खबर यह है कि यहां संक्रमण की दर कम हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के सीएमओ कार्यालय में एक स्वास्थ्यकर्मी और एक मॉल में एक कर्मी संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन


बढ़नी कस्बी में दो एसएसबी जवान संक्रमित मिले। लोटन ब्लॉक के खखरा बुजुर्ग और लोटन कस्बे में एक-एक संक्रमित मिले। शोहरतगढ़ थाना में एक पुलिसकर्मी संक्रमित पाया गया। डुमरियागंज के बेवां गांव में एक संक्रमित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगिया ब्लॉक के उदयपुर गांव में एक संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि नौ संक्रमित मिले हैं, उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। साथ ही संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed