फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nine arrested with five quintals of ganja in Gorakhpur

शिकंजा: गोरखपुर में पांच क्विंटल गांजे के साथ नौ गिरफ्तार, राजघाट, गोरखनाथ पुलिस ने भी की कार्रवाई

Wed, 09 Feb 2022 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Feb 2022 11:28 AM IST
सार

एसटीएफ ने सहजनवां में 4.69 क्विंटल गांजा जब्त किया। राजघाट, गोरखनाथ पुलिस ने भी कार्रवाई की।

विज्ञापन
Nine arrested with five quintals of ganja in Gorakhpur
गोरखपुर पुलिस। सांकेतिक - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर पुलिस ने जिले भर में पांच क्विंटल गांजे के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अकेले सहजनवां में 4.69 क्विंटल गांजे के चार तस्करों को एसटीएफ ने दबोचा है। इसके अलावा राजघाट पुलिस ने 24 किलो गांजे के साथ चार तस्कर और गोरखनाथ पुलिस ने पांच किलो गांजे के साथ, एक तस्कर को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान रामपुर के बृजपुरी निवासी निजामुद्दीन, मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी रविशान, आसाम निवासी आमिर हुसैन और उड़ीसा निवासी मिंटू सावर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ लखनऊ तथा सहजनवां पुलिस को जानकारी मिली कि आंध्र प्रदेश से मुरादाबाद एक कंटेनर में लाद कर चार तस्कर गांजा ले जा रहे।
विज्ञापन


एसटीएफ और सहजनवां पुलिस की संयुक्त टीम ने भीटी रावत चौराहे पर कंटेनर की तलाशी लेनी शुरू कर दी। एक कंटेनर जिसके पीछे प्लास्टिक के ड्रम लदे थे। जब उसे हटाकर देखा गया तो प्लास्टिक के बोरे में करीब 4.69 क्विंटल गांजा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंटेनर पर सवार चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी टीम ने 25 प्लास्टिक की बोरी में गांजा बरामद किया। इसके अलावा उनके पास से 3 हजार नकद, दो मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड बरामद किया है।
 
वहीं राजघाट पुलिस ने नेशनल हाईवे पर अमरूद मंडी से 24 किलो गांजा के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी प्रकाश, मीनापुर, मोतिहारी बिहार निवासी दीपचंद दास, मोतिहारी निवासी राजकुमार और गीडा के सेक्टर पांच निवासी श्रवण निषाद के रूप में हुई।


एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि गोरखनाथ पुलिस ने और एसएसटी टीम ने धर्मशाला बाजार पर चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से पांच किलो गांजा बरामद किया। वाहन चालक की पहचान पूर्वी चंपारण निवासी उमाशंकर सिंह के रूप में हुई। वर्तमान में वह भगत चौराहे के पास किराए के मकान में रहता था। उसने अपनी गाड़ी की डिग्गी में एक काले-नीले रंग के बैग में पूरी तरह से प्लास्टिक के टेप में बांधकर 5 किलो गांजा रखा था। वहीं डिग्गी में स्टेपनी के ऊपर लगे कवर के अंदर तमंचा भी मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed